Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

घोडबंदर रोड इलाके के नागरिकों को नव वर्ष पर मिला खेल का मैदान 

ठाणे [ युनिस खान ] घोडबंदर रोड इलाके के साथ प्रभाग क्रमांक 2 के नागरिकों के नए वर्ष में नया खेल का मैदान उपलब्ध हो रहा है। हीरानंदानी संकुल में आरक्षित खेल का मैदान घोडबंदर रोड इलाके के नगरिकों के लिए खोलने का संबंधित बिल्डर को मनपा ने निर्देश दिया है।
                हीरानंदानी इस्टेट संकुल में विशेष नगर निवासी प्रकल्प के आरक्षण क्रमांक 4 का मैदान खेल के लिए आरक्षित है। करीब 45 हजार वर्ग मीटर का भूखंड खेल के लिए अरक्षित है जिसे खोलने के लिए टाल मटोल किया जा रहा था।  मैदान खुला न करने से प्रभाग क्रमांक 2 के खिलाडियों व बच्चों को दूसरे मैदानों में जाना पड़ता था। अरक्षित खेल के मैदान की सुविधा से नागरिकों के वंचित रहने का मुद्दा उठाते हुए नगर सेविका अर्चना किरण मनेरा के प्रयासों के बाद मनपा अधिकारीयों ने निरिक्षण किया।  मैदान आंशिक रूप से विकसित  मिलने पर सार्वजनिक उपयोग के लिए खोलने का निर्देश सहायक संचालक नगर रचना ने संबंधित बिल्डर को दिया है। 45 हजार वर्ग मीटर के भूखंड में 18 हजार वर्ग मीटर  मैदान खुला किया जाने वाला है। बचे 27 हजार वर्ग मीटर का मैदान छः माह के बाद खेलने के लिए उपलब्ध होगा। इस आशय की जानकारी नगर सेविका मनेरा ने दिया है। अरक्षित खेल का मैदान खुला न करने से इलाके के नागरिक मैदान की सुविधा मिलने से वंचित थे। जिसे लेकर नगर   सेविका मनेरा ने प्रयास किया। खेल का मैदान खोलने का निर्देश मिलने से इलाके के नागरिकों के लिए यह नव वर्ष की भेंट माना जा रहा है।  मैदान खुलने के निर्देश मिलने पर उन्होंने संतोष  व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

उप्र अंबेडकरनगर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत हृदयपुर से विजय रंजन सिंह प्रधान निर्वाचित

Aman Samachar

तकनीकी उपकरण – पीएनबी प्राइड-सीआरएमडी मॉड्यूल का शुभारंभ

Aman Samachar

बाघ संरक्षण, पर्यटन व वन संरक्षण के लिए पांच सूत्रीय कार्यक्रम लागू – देवेंद्र फडनवीस 

Aman Samachar

जिले के सभी गांवों को 31 मार्च 2022 तक कचरा मुक्त करने का निर्णय

Aman Samachar

तीन लोगों के खिलाफ साढ़े 6 लाख रुपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज 

Aman Samachar

कोरोना के नियमों का उलंघन करने वाले प्रतिष्ठान महामारी समाप्त होने तक होंगे बंद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!