Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संपत्ति कर में 100 फीसदी ब्याज माफी की अभय योजना 15 जनवरी 2024 तक बढ़ी 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा ने संपत्ति कर में 100 प्रतिशत ब्याज माफी की अभय योजना को 15 जनवरी 2024 तक बढ़ा दिया है। मनपा ने ठाणे के करदाताओं को उक्त ब्याज माफी अभय योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

      इससे पहले मनपा ने 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अभय योजना की घोषणा की थी।  नागरिकों का योजना को अच्छा समर्थन मिला है हालाँकि, क्रिसमस की छुट्टियों के कारण जो नागरिक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाने वालों ने विस्तार के लिए अनुरोध किया। इस पर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने अभय योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस विस्तार के कारण जो करदाता 15 जनवरी, 2024 तक अपने बकाया संपत्ति कर को चालू वर्ष की मांग के साथ मनपा में जमा कर देंगे, उन्हें उनकी संपत्ति के बकाया पर लगाए गए जुर्माने में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी।

       संपत्ति कर के भुगतान के लिए ठाणे मनपा के सभी प्रभाग कार्यालयों में कार्य दिवसों में सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संग्रह केंद्र शुरू किए गए हैं। सार्वजनिक छुट्टियों और सभी शनिवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक और रविवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कार्यालय खुले रहेंगे। इसी प्रकार मनपा की वेबसाइट www.thanecity.gov.in पर ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। साथ ही, करदाता अपना संपत्ति कर Google Pay, PhonePe, PayTm, भीमऐप के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ठाणे मनपा की ओर से इस योजना का लाभ उठाने की करदाताओं से अपील की गई है।

संबंधित पोस्ट

घोडबंदर रोड आनंद नगर में नए अग्निशमन केंद्र से कम समय में मिलेगी सेवा – महापौर 

Aman Samachar

शरद पवार के घर हुए हमले के विरोध में महात्मा गांधी के पुतले के समक्ष राकांपा ने किया मौन प्रदर्शन  

Aman Samachar

SAI इंटरनेशनल स्कूल फिर से भारत में नंबर 1 स्कूल के रूप में चुना गया 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

एयरटेल और टाटा समूह/टीसीएस ने की ‘मेड इन इंडिया’ 5जी के लिए साझेदारी की घोषणा

Aman Samachar
error: Content is protected !!