Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे के डाक्टर दम्पत्ति की कन्या श्रुतिका बनी मिस इंडिया आस्ट्रेलिया 

ठाणे [ युनिस खान ] आस्ट्रेलिया में हुए मिस इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता में ठाणे की श्रुतिका माने प्रथम विजेता बनी है। ठाणे प्रसिद्द डाक्टर संदीप माने की कन्या श्रुतिका माने अक्टोबर 2021 में मुंबई में होने वाली अन्तराष्ट्रीय मिस इंडिया प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाली है।

                  श्रुतिका माने [20] का जन्म इंग्लैंड में हुआ था उसके बाद ठाणे आने के बाद श्रुतिका सिंघानिया स्कूल में आगे की शिक्षा प्राप्त किया।  इस समय वह आस्ट्रलिया के एडलेन विद्यापीठ में एडवांस हेल्थ एंड मेडिकल सायंस में स्नातक की शिक्षा ले रही है। आस्ट्रेलिया न रहने वाली भारतीय युवतियों के लिए प्रति वर्ष मिस इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।  कोरोना संक्रमण के चलते मिस इंडिया के अंतिम फेरी चुनी गयी 7 प्रतियोगियों का आन लाईन एडिशन व साक्षात्कार लिया गया। आस्ट्रेलिया में रहने वाली प्रतियोगियों  राज सूरी ने सौन्दर्य प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन किया। श्रुतिका में कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण लिया है र वक्तृत्व प्रतियोगिता सफलता अर्जित किया है। श्रुतिका की अभिनय में रूचि है। आस्ट्रेलिया में रहने वाली राज सूरी में वर्ष 2001 में सिडनी में हुई मिस इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता की शुरुआत किया था। अक्टोबर 2021 में मुंबई में अन्तराष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया प्रतियोगिता न श्रुतिका आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेगी। अपनी सफलता के बारे श्रुतिका ने कहा है कि मिस इंडिया आस्ट्रेलिया के लिए मेरा   चयन हुआ यह मेरे लिए ख़ुशी व अभिमान की बात है। मिस इंडिया आस्ट्रेलिया का ताज  जिम्मेदारी है जिसका मुझे ज्ञान है। भविष्य में और क्या होने वाला है उसकी मुझे उत्सुकता लगी है। महाराष्ट्र के भाई – बहिनों का मुझे समर्थन मिला जिससे मुझे प्रतियोगिता में सफलता मिली है। विश्व स्तर पर भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना ,उनकी क्षमता व कलागुण विश्व के सामने लाने का उद्देश्य था। श्रुतिका के पिता डा संदीप माने व माता डा राजश्री माने आय वी एफ स्पेशलिस्ट हैं। बेटी की सफलता के मुद्दे पर कहा है की उसकी सफलता से मुझे ख़ुशी हुई है। लडकियां भी सभी क्षेत्रों में आगे आ रही हैं लड़कियों के कार्यों के लिए लोगों को समर्थन करना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

यूपीएससी मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के लिए विशेषज्ञ गाइड द्वारा आयोजित मॉक इंटरव्यू

Aman Samachar

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

Aman Samachar

संविधान संशोधन कर केंद्र सरकार राज्यों के आरक्षण देने का पुनः अधिकार बहाल करे – हरिभाऊ राठोड

Aman Samachar

सुमनताई गुलबराव शेल्के को जिताकर दिवंगत गुलाबराव शेल्के को श्रद्धांजलि देने की अपील

Aman Samachar

कूपर कॉर्पोरेशन ने वेस्टर्न मार्केट के लिए 5KVA से 250KVA तक की एक विश्वस्तरीय जेनसेट सीरीज पेश की 

Aman Samachar

जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण इलाके की पानी समस्या का लिया जायजा 

Aman Samachar
error: Content is protected !!