Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी अपने ग्राहकों को 31 अगस्त 2023 तक केवाईसी अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आरबीआई दिशानिर्देशों के अनुरूप, सार्वजनिक क्षेत्र का देश का अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), अपने ग्राहकों को 31 अगस्त, 2023 से पहले केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) जानकारी अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। बैंक ने उन ग्राहकों जिनके खातों में केवाईसी अद्यतन होना बाकी है,के पंजीकृत पते पर दो नोटिस और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस सूचना भेजी है।इसके अलावा, इसे बैंक के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रकाशित किया गया है और 28.07.2023 को समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया है।

      अखबार की अधिसूचना में कहा गया है कि “आरबीआई के  दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अद्यतनीकरण (अपडेशन) अनिवार्य है। यदि आपका खाता 31.03.2023 तक केवाईसी अद्यतन के लिए देय हो गया है तो आपसे अनुरोध है कि आप अपना केवाईसी  31.08.2023 से पहले पीएनबी वन/आईबीएस/पंजीकृत ई–मेल/डाक  के माध्यम से या किसी भी शाखा में व्यक्तिगत रूप से जाकर अद्यतन करवा लें। अद्यतन न करने से आपके खाते के परिचालन पर रोक लग सकती है”।

  केवाईसी अनुपालन कार्रवाई की प्रक्रिया के अंतर्गत, पीएनबी के ग्राहकों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने बैंक खाते के सुचारू संचालन के लिए अपनी अद्यतन जानकारी जैसे पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, नवीनतम फोटो, पैन, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध नहीं है) या कोई अन्य केवाईसी जानकारी पीएनबी वन/आईबीएस/पंजीकृत ई-मेल/डाक  के माध्यम से या व्यक्तिगत रूप से किसी भी पीएनबी शाखा में जाकर अद्यतन (अपडेट) करवाएं।

संबंधित पोस्ट

वोल्टास कंपनी की जगह में 23 करोड़ की लागत से बनने वाला कोविड सेंटर स्थगित करने की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

हर एम्बुलेंस पर सरकार की डिजिटल नज़र , सरकार की एम्बुलेंस पॉलिसी जल्द – प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

बेलापुर विभाग के दीवाले गांव में अनाधिकृत फेरीवालों व शेडों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई

Aman Samachar

नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भयहरण नाथ धाम में चला सफाई अभियान 

Aman Samachar

रासायनिक कंपनियों , गोदामों जांच अभियान चलाकर जिले को नशामुक्त करने की कार्रवाई – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

एमएमआर रीजन के मरीजों के लिए आक्सीजन बैंक का आज शुभारम्भ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!