Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

 भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

मुंबई , भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक अनिल कमल चौहान के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया।स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए अनिल कमल चौहान ने बताया कि फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही बहुत जल्द फ़िल्म का ट्रैलर भी रिलीज किया जाएगा।इससे पूर्व इनके निर्देशन बनीं भोजपुरी फ़िल्म मोर पिया हरजाई का ट्रैलर प्रिया वीडियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं।
             सइयाँ मिलल बा 420 एक पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिसमें प्रेम सिंह,राज सिंह राजपूत,अनूप अरोड़ा, प्रज्ञा तिवारी,नीतू मौर्या, विद्या सिंह,आरके गोस्वामी,सुधीर चंचल,बादल सिंह,योगिता शर्मा,अभिराज साह व अन्य कलाकारों ने अभिनय किया हैं।फ़िल्म के फर्स्ट लुक आकर्षक हैं,जिसमें प्रेम सिंह,राज सिंह राजपुत,आरके गोस्वामी,प्रज्ञा तिवारी व नीतू मौर्या नजर आ रहें हैं।जैसा कि अनिल कमल चौहान ने बताया कि भोजपुरी दर्शकों की पसंद के अनुरूप आज के दौर के अनुसार इस फ़िल्म का निर्माण किया गया और जब फर्स्ट लुक दर्शकों को पसंद आ रहीं हैं।तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती हैं कि फ़िल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी।
          परमेश्वर फिल्म्स व ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनीं इस फ़िल्म के निर्माता अनिल कमल चौहान व शैलेन्द्र कुमार पंडित,सह निर्माता अनिता देवी व ए3 मोशन पिक्चर्स,निर्देशक अनिल कमल चौहान,संगीतकार अभिषेक पांडेय,गीतकार पंकज प्रियदर्शी व रंजीत यादव,कहानी रंजन तिवारी,संवाद व पटकथा लेखक शमशेर सेन,डीओपी अमिताभ चंद्रा,एडिटर लक्ष्य खत्री,कोरियोग्राफर कुमार प्रीतम व राजेश शर्मा,मेक अप व हेयर जय शर्मा व पिंटू सिंह,कला निर्देशक विकास शर्मा,एसोसिएट डायरेक्टर रजनीश रंजन व मिलन मनजोषी, सहायक निर्देशक नीतीश आर यादव,पब्लिसिटी डिज़ाइनर सागर सिन्हा और पीआरओ युधिष्ठिर महतो व रितिक कौशिक हैं।फ़िल्म में मधुर गीत संगीत हैं,जिसे मोहन राठौड़,आलोक कुमार,अमित सिंह एम्मी, अमृता दीक्षित,नेहा राज,सत्यम सिंह निक्कू ने अपनी आवाज दी हैं।

संबंधित पोस्ट

लौह पुरुष सरदार पटेल का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान – डा बाबूलाल सिंह पटेल

Aman Samachar

26 नवम्बर को औद्योगिक भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले के कामगार संगठन सक्रिय

Aman Samachar

देशी गाय को राज्य माता गोमाता घोषित करने के निर्णय का परशुराम सेना ने किया स्वागत

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में सामान्य ज्ञान स्पर्धा का सफल आयोजन 

Aman Samachar

अजय अशर महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन मित्रा का उप प्रमुख नियुक्त

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अकाउंट एग्रीगेटर फ्रेमवर्क के माध्यम से डिजिटल ऋण सुविधा की शुरुआत की

Aman Samachar
error: Content is protected !!