Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण –  राज्यपाल 

ठाणे [ युनिस खान ]  आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है। सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत समृद्द देश था। विदेश आक्रमण के बावजूद देश आगे बढ़ता रहा उसके बाद महापुरुषों के बलिदान व दूरदृष्टि के चलते भारत ने विश्व में अपनी पहचान बनाया।  इस आशय का उदगार राज्य के महामहिम राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किया है।

                ठाणे में आयोजित 35 वें रामभाऊ म्हालगी व्याख्यान माला के उद्घाटन के लिए राज्यपाल कोशियारी शुक्रवार को ठाणे में आये थे। कार्यक्रम में आयोजक व विधायक संजय केलकर , भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया। उद्घाटन के दौरान राज्यपाल ने मराठी में उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि मला खोकला होतोय ,इतकी मराठी मी शिकलोय , इसके आगे उन्होंने कहा कि अपने को देश को संतों , महापुरुषों के विचारों की विरासत मिली है। उन्ही विचारों पर ह चल रहा है यह विशेषता है। अपना इतिहास ही लोकतान्त्रिक देश है। अनेक आक्रमण के बाव अपना देश आज भी न सिर्फ कायम है बल्कि समृद्द है। अपने देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास ,सबका विश्वास , लेकिन सब तभी होगा जब हम सभ आत्मनिर्भर बनेगे।चीनी उत्पादित वस्तुओं की विक्री सिर्फ भारत    बंद कर सकता है , इतनी   हिम्मत किसी अन्य देश में नहीं है। पहले अनाज का आयात करना पड़ता था आज अनाज से अपने गोदाम भरे हैं , इतना देश सुफलाम ,सुजलाम है। राज्यपाल ने कहा कि देश को समृद्ध बनाने में मुंगेरीलाल के हसीं सपने नहीं इसके लिए प्रत्येक नागरिक  योगदान जरुरी है। उन्होंने कहा की अपने देश के प्रधानमंत्री के आवाहन के  विश्व के 180 देश एकत्र आते   हैं यह अभिनंदनीय व अनुकरणीय है। इस आशय का उद्गार व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सराहना किया।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

पांच मंजिली इमारत का हिस्सा गिरने से सात लोगों की मृत्यु

Aman Samachar

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन शिविर में सफलता के गुर सिखाया गया  

Aman Samachar

79% इंटरसिटी बस यात्रियों को लगता है कि सेवाओं में एकरूपता का अभाव , न्यूगो ट्रैवल इनसाइट्स का खुलासा

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र सरकार के लिए प्रदान करती है नवजात एम्बुलेंस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!