Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सड़क यातायात सुरक्षा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागरण आवश्यक –  कपिल पाटील 

ठाणे [ युनिस खान ] सुरक्षित यात्रा के लिए प्राथमिक विद्यालय से जनजागृति की शुरुआत करने से आगे अच्छे दिन आने से भविष्य में सुरक्षा सप्ताह आयोजित करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। केंद्र सरकार की जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष व सांसद कपिल पाटील ने प्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से आयोजित 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

सड़क सुरक्षा अभियान के उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर , पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर ,  ठाणे प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रविन्द्र गायकवाड , ठाणे जिला शल्य चिकित्सक डा कैलाश पवार ,यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटील , सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रीमती परदेशी आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति थे। सांसद पाटील ने अपने संबोधन में कहा कि आज डिजिटल युग में जीवन गतिवान हुआ है लेकिन गतिमानता सड़क पर नहीं दिखना चाहिए।  इसके लिए सुरक्षित सड़क यात्रा   लिए जनजागरण करन आवश्यक है। जिलाधिकारी नार्वेकर ने कहा कि राज्य के प्रमुख महामार्ग ठाणे जिले से होकर जाने वाले हैं। जिससे भविष्य में बढ़ने वाली यातायात का आज ही नियोजन करना जरुरी है। इसके आलावा कोरोना काल जिस तरह मास्क लगाकर निकलना  अनिवार्य हुआ उसी तरह हेलमेट लगाने की आदत डालना महत्वपूर्ण है। जिला शल्य चिकित्सक डा पवार ने वाहन चालकों की आँख का मुद्दा उपस्थित करते हुए उनकी दृष्टि  क्षमता का परिक्षण करने को महत्वपूर्ण बताया।  उन्होंने इसके लिए जिला शासकीय अस्पताल की ओर मुफ्त सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। जिला नियोजन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटील  उप प्रादेशिक अधिकारी विश्वंभर शिंदे समेत अनेक अधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

डा सचिन सिंह के अभिनन्दन समारोह में जुटे विविध क्षेत्रों के लोग

Aman Samachar

कोरोना नियमों का उलंघन करने वाले दो आक्रेस्ट्रा बार समेत पांच बार सील 

Aman Samachar

फसल बीमा योजना के जनजागरण के लिए चित्ररथ का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

31 दिसंबर के जश्न व येऊर आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए मनपा स्वतन्त्र दस्ते तैनात

Aman Samachar

भिवंडी – वाडा रोड की दुरुस्ती के लिए श्रमजीवी संघटना ने किया रास्ता रोको आंदोलन  

Aman Samachar

भूमि वर्ल्ड इंडस्ट्रीयल पार्क निजी जमीन पर , याचिकाकर्ता का आरोप बेबुनियाद – प्रकाश पटेल       

Aman Samachar
error: Content is protected !!