Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नन्दलाल शर्मा हिमरत्न पुरस्कार से सम्मानित

शिमला [ अमन न्यूज नेटवर्क ] श्री नन्द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन, को माननीय शिक्षा, भाषा और संस्कृति मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार  श्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा “हिम रत्न ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रोमोटर्स ऑफ़ सोशल एंड कल्चरल हैरिटेज ऑफ़  हिमाचल प्रदेश द्वारा गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

        श्री नन्द लाल शर्मा को यह पुरस्कार विद्युत सेक्टर और प्रशासन के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। श्री शर्मा हमेशा से ही प्रतिभावान लोगों और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के समर्थक रहे हैं।

         श्री शर्मा ने एसजेवीएन के लिए 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 12000 मेगावाट और 2040 तक 25000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साझा विज़न की परिकल्पना कर कंपनी को विश्व स्तर पर प्रशंसित ट्रांसनेशनल कंपनी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसजेवीएन का वर्तमान पोर्टफोलियो 11,000 मेगावाट से अधिक का है और कंपनी साझा विज़न की प्राप्ति की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

        इस अवसर पर श्री नन्द लाल शर्मा ने हिमाचली प्रतिभा को बढ़ावा देने में आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और आशवासन दिया कि एसजेवीएन राज्य की प्रतिभा को बढ़ावा देने इस प्रयास में हरसंभव मदद करेगा।

संबंधित पोस्ट

पातलीपाड़ा “जंगल बचाओ” अभियान ने कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री से लगायी गुहार 

Aman Samachar

एयू एस एफ बी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44% से बढ़कर हुआ ₹387-करोड़

Aman Samachar

मनपा ने 800 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला 

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिली एक नई पहचान

Aman Samachar

जिले की ईंट भट्ठी के 4399 स्थानांतरित महिलाओं व बच्चों को आरोग्य जांच 

Aman Samachar

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar
error: Content is protected !!