Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे का भाजपा महिला मोर्चा ने माँगा इस्तीफा

ठाणे [ युनिस खान ] जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकालकर भाजपा महिला मोर्चा ठाणे जिला की ओर से सामाजिक न्यायमंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग किया है। भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष मृणाल पेंडसे के कहा है इस्तीफ़ा देने तक राज्य व्यापी आन्दोलन शुरू रहने की चेतावनी दिया है।

                आज जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मोर्चा निकालकर मुंडे के इस्तीफे की मांग किया।  मोर्चे में भाजपा प्रदेश  उपाध्यक्ष माधवी नाईक , नगर सेविका नम्रता कोली ,महिला मोर्चा की सभी महासचिव ,उपाध्यक्ष , सचिव , पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थी। महिला अध्यक्ष पेंडसे ने कहा कि  सप्ताह से मुंडे प्रकरण पूरे महाराष्ट्र में गूँज रहा है। मुंडे महिला को अपनी दूसरी पत्नी होने की बात स्वीकार किया है उससे बच्चे भी हैं। लेकिन प्रतिज्ञा पत्र में उसने झूठी जानकारी दिया है यह संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिसके पास सामाजिक न्याय विभाग है  ऐसा मंत्री इस तरह गंभीर अपराध करता है तो आम जनता किससे न्याय मांगे ऐसा सवाल उठाने लगा है। संपूर्ण महाराष्ट्र में महिला मोर्चा ओर आन्दोलन कर मंत्री मुंडे का इस्तीफ़ा माँगा जा रहा है। अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मुंडे अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे दें। पेंडसे ने कहा कि इसके पहले महाराष्ट्र की आघाडी सरकार भ्रष्टाचारी सरकार के रूप न पहचानी जाती थी। अब उनकी सरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारी इस तरह महिलाओं पर अत्यचार करंगे तो महिला मोर्चा तीव्र आन्दोलन करता रहेगा। जब तक धनंजय मुंडे से मंत्री पद का इस्तीफ़ा मुख्यमंत्री मांगते नहीं तब तक भाजपा महिला मोर्चा का राज्य व्यापी आन्दोलन शुरू रहेगा।

संबंधित पोस्ट

गणपति विसर्जन के चलते ईद ए मिलादुन्नबी का जुलुस 29 सितंबर को 

Aman Samachar

 गांधी, नेहरू के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें जातिगत मतभेदों को समाप्त करना होगा  – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

फनस्कूल इंडिया के उत्पादों की नई रेंज के साथ इस बार रक्षाबंधन नए तरीके से मनाएं 

Aman Samachar

 जिले में जलयुक्त शिवार सिंचाई योजना के कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं –  अशोक शिंगारे

Aman Samachar

हरित उद्यमिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की शुरुआत में सिडबी का सहयोग

Aman Samachar

टोरेंट पावर की दावत-ए-इफ्तार में 250 से अधिक गणमान्य लोगों ने की सिरकत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!