Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज में वार्षिक खेल कूद स्पर्धा का शुभारम्भ

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कालेज के  भव्य प्रांगण पर ग्रीन,यलो,ब्लू और रेड हॉउस के दरम्यान होने वाले मुकाबलों का उदघाटन समारोह के एम ई सोसायटी के सचिव सोहैल फकीह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर विलास आर पाटिल उपस्थित थे।विशेष अतिथि के रूप में डॉ विशाल अग्रवाल,डॉ आसिफ अंसारी,दानिश मदू,एडवोकेट यासीन सय्यद एवं शाद खान आदि उपस्थित थे। इनके आलावा के.एम.ई .सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह,उपाध्यक्ष ज़िया अब्दुसशकूर मोमिन,कोषाध्यक्ष फहद बुबेर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
                  अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण,शांति का प्रतीक कबूतर की परवाज़,आकाश में गुब्बारों को उड़ाने के बाद मशाल प्रज्वलित की गयी जिसे लेकर चारो हाउसेस के कप्तानो ने मैदान का चक्कर लगाकर खेल का शुभारंभ किया।प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी ने मेहमानों का परिचय प्रस्तुत किया तथा पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया।छात्रों ने मार्चपास्ट के जरिये मेहमानों को सलामी पेश की। तदोपरांत छात्रों ने टेब्लो प्रदर्शन,पी.टी,हरडिल रेस, पिरामिड और मार्शल आर्ट,रस्सा कशी आदि प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।उपस्थित लोगों ने तालियाँ बजा कर छात्रों का मनोबल बढाया। नवीं कक्षा के छात्र महाबुसे मुबारक सरदार और मुनीफ मोमिन ने क्रमशः उर्दू और हिंदी में  छात्रों को इमानदाराना तरीके से खेल की परम्परा को कायम रखने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के अध्यक्ष सुहैल फकीह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में खेल कूद के महत्व एवं उपयोगिता का वर्णन करते हुए कहा कि खेल कूद को भी करियर के रूप में चुना जा सकता है।
             मुख्य अतिथि विलास आर पाटिल ने छात्रों के प्रदर्शन की खूब सराहना की। इस अवसर पर तल्हा फकीह एडवोकेट यासीन मोमिन एवं दानिश मदू ने छात्रों को सम्बोधित किया और सभी प्रदर्शनों की सराहना की तथा छात्रों और मार्गदर्शन करने वाले अध्यापकों को बधाई दी। कार्यकम का संचालन सहायक मुख्यध्यापक मुख्लिस मदू और आमिर कुरैशी ने किया। उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीक़ी ने अतिथियों एवं आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में ज़ाकिर अंसारी,अब्दुल लतीफ़ पंगारकर,एजाज़ हाश्मी,मुसैब मोमिन,अवैस खान. शाकिर शेख,इमरान शेख सहित सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग शामिल रहा।मुदस्सिर शेख द्वारा राष्ट्र गान पढ़ने के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

मनपा क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों को स्टाल उपलब्ध करने का मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश 

Aman Samachar

 लाकर में आभूषण रखने जा रहे व्यक्ति के हाथ से थैली झटककर चोर फरार

Aman Samachar

सिम्फनी ने पेश किया ‘लार्ज स्पेस वेंटी-कूलिंग’ कैंपेन इंडस्ट्रियल और कमर्शियल वर्कस्पेसेस 

Aman Samachar

 आकाश बायजू’स के 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट यूजी एग्जामिनेशन 2023 को किया क्वालीफाई 

Aman Samachar

टीएमटी बस स्टाप से अतिक्रमण नहीं हटाने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

 डॉ. कृष्ण कुमार चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के लिए सीताराम जयपुरिया फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar
error: Content is protected !!