Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा की प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग को लेकर विरोधी पक्षनेता ने मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

ठाणे [ युनिस खान ] विधानसभा की तरह कोरोना की जांच कर वेबिनार के बदले प्रत्यक्ष महासभा का आयोजन करने की मांग विरोधी पक्षनेता अशरफ पठान शानू ने किया है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने के साथ राकांपा प्रमुख शरद पवार व नगर विकास राज्यमंत्री प्राजक्ता तनपुरे को भी पत्र दिया है। उनका कहा है कि वेबिनार पर होने वाली महासभा की कार्यवाही अनेक नगर सेवकों के समझ में नहीं आती और वे अपने प्रभाग के विकास के मुद्दे नहीं उठा पाते हैं।

                  उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते मनपा की प्रत्यक्ष महासभा नहीं कर वेबिनार के माध्यम से हो रही थी।  अब कोरोना संक्रमण में काफी कमी आ गयी है। नगर सेवको की ओर से प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग की जा रही है।  पठान ने कहा है कि विधानसभा की तर्ज पर नगर सेवकों की कोरोना जांच कर प्रत्यक्ष महासभा का आयोजन किया जा सकता है। इसके लिए मनपा की डा बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में महासभा आयोजित करना संभव नहीं हो तो गडकरी रंगायतन या डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह महासभा का आयोजन किया जाए। जिसमें सभी नगर सेवक आने प्रभागों की समस्या उठाने के साथ विकास के मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकें। इस मांग को लेकर हमने एड. सुहास ओक के माध्यम से मुंबई उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर किया है। जिसका क्रमांक 3450 / 2021 है उसकी शीघ्र सुनवाई होने वाली है। पठान ने कहा है संसद का अधिवेशन शुरू है लोकसभा में 543 व राज्य सभा में करीब 250 सदस्य है। राज्य विधान सभा में 288 व विधान परिषद् में 78 सदस्य है।  मनपा में 131 व 5 मनोनीत कुल 135 नगर सेवक है। इतने नगर सेवकों में सौ फीसदी नगर सेवक एक साथ उपस्थित नहीं रहने से इससे महासभा में इससे संख्या कम ही  रहेगी। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण कैसे फैल सकता है जबकि सभी आवश्यक उपाय व सावधानी बरती जायेगी। विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा है कि महासभा में सभी नगर सेवकों को अपने मुद्दे उठाने व विकास कार्यों पर चर्चा का अधिकार है उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। इसके लिए मनपा की महासभा वेबिनर के बदले प्रत्यक्ष रूप से महासभा का आयोजन किया जाना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को मनपा उपलब्ध कराए वैकल्पिक जगह

Aman Samachar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर उनकी लंबी आयु के लिए ठाणे की गई महाआरती 

Aman Samachar

कावेसर तालाब के उद्यान के सौंदर्यीकरण का सांसद ने किया भूमिपूजन

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उद्योग का पहला कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड LIT किया लॉन्च 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!