Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा गुजराती सेल की 65 सदस्यीय जम्बो कार्यकारिणी घोषित कर नियुक्ति पत्र वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर जिला भाजपा गुजराती सेल की नई कार्यकारी घोषित करते हुए भाजपा विधायक संजय केलकर व भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी निरंजन डावखरे के हाथो नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

                भाजपा गुजराती सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष प्रकाश नरसाना ने खोपट स्थित कार्यालय में अपनी नयी कार्यकारी घोषित किया है। इस अवसर पर विधायक केलकर व एमएलसी डावखरे के हाथो नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र वितरित किया।  इस मौके पर भाजपा महासचिव कैलाश म्हात्रे , नगर सेवक मनोहर दुंबरे  , राकेश कतीरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गुजरती सेल की कार्यकारिणी में 6 महासचिव ,13  उपाध्यक्ष ,13 सचिव व 33 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस तरह ठाणे शहर भाजपा गुजराती सेल में 65 लोगों को स्थान देकर गुजराती समाज को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। अध्यक्ष नरसाना ने कहा है कि पहले से गुजराती समाज भाजपा के साथ है। अब सेल के माध्यम से समाज को पार्टी से जोड़ने व संगठन मजबूत करने का काम किया जा रहा है।  आगामी मनपा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

आदिवासी महिलाओं की मदद के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3141 की पहल

Aman Samachar

साईं जलाशय के निर्माण के लिए मनपा के आगामी बजट में 500 करोड़ रूपये के प्रावधान की मांग

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

टीपी रिन्यूएबल माइक्रोग्रिड और सिडबी राष्ट्रव्यापी1000 ग्रीन ऊर्जा उद्यम स्थापित करने के लिए साथ आए

Aman Samachar

समझदारी से तैयार वित्तीय योजना के जरिए वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने की कोशिश करें –  नीरज धवन

Aman Samachar

Aman Samachar
error: Content is protected !!