Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी के किसान ने 30 करोड़ रूपये में हेलीकाप्टर खरीदकर , ढाई एकड़ खेत में बनाया हेलीपैड

ठाणे [ युनिस खान ] बैलगाड़ी से ट्रैक्टर तक किसानों के खेती के उपयोग के साथ ही उनके आवागमन का साधन माना जाता रहा है।  किसानों ट्रैक्टर लेकर आन्दोलन कर दिल्ली में अपना लोहा मनवाने के साथ केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया।  किसानों के वाहन ट्रैक्टर की चर्चा हो ही रही है वहीँ जिले की भिवंडी तहसील के वड्पे गाँव के किसान से उद्योजक  बने किसान जनार्दन भोईर ने कोई महगी कार न खरीद कर सीधे हेलीकाप्टर खरीदा है।  यही नहीं उन्होंने अपने खेत में हेलीपैड भी बना लिया है। भिवंडी क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में हेलीकाप्टर चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मुहाने पर बसे ठाणे शहर से सटे भिवंडी तहसील गोदाम नगरी के रूप में विकसित हो गया है।  यहाँ  किसानों की जमीन पर गोदाम बनने से किराए के रूप में उनकी भारी आय वृद्धि हो रही है। भारी लक्जरी कारें व आमोद प्रमोद के साधनों के साथ शाही जीवन जीने का किसानों को अवसर प्राप्त है। ग्रामीण इलाके में मर्सिडीज ,फार्च्यूनर ,बीएमडब्ल्यू ,रेंजरोवर जैसी लक्जरी कार ही नहीं अमेरिकी राष्ट्राध्यक्ष कैडिल्याक कार भारत में खरीदने वाला भिवंडी के अंजुर दिवे के किसान से उद्योजक बने अरुण पाटील हैं। अब भिवंडी के वड्पे गाँव में रहने वाले किसान व दूध व्यवसायी जनार्दन भोईर ने 30 करोड़ रूपये में हेलीकाप्टर खरीद कर खेत में हेलीपैड बना दिया है। उन्हें 15 मार्च 2021 को 9 सीटर हेलीकाप्टर की डिलीवरी होने की जाने वाली है। उसके लिए ढाई एकड़ जमीन में रखरखाव का प्रबंध करने  लिए सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है।  आज रविवार को मुंबई से हेलीकाप्टर लेकर पायलट व टेक्नीकल स्टाफ आया था।  भोईर खुद न बैठकर ग्रामपंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को हेलीकाप्टर में बैठकर घुमाया।

संबंधित पोस्ट

पुणे के निकट सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवार को सहायता

Aman Samachar

जमील शेख हत्याकांड में पुलिस ने कानून की हत्या की – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

इंटर स्कूल क्विज़ प्रतियोगिता में अलहमद हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की टीम को द्वितीय पुरस्कार

Aman Samachar

शहापूर तालुका के शिव सैनिकों के भजपा में शामिल होने से शिवसेना को तगड़ा झटका

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने अपने ग्राहकों को वित्‍तीय समाधान प्रदान करने के लिये जे एण्‍ड के बैंक के साथ भागीदारी की

Aman Samachar

कोयला भरा ट्रक झोपड़ी पर पलटने से 3 अबोध बालिकाओं की मौत

Aman Samachar
error: Content is protected !!