Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

परिवहन सेवा की एसी बस में पत्रकारों को फ्री सेवक देने का सर्व सन्मति से निर्णय 

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा परिवहन सेवा की एसी बसों में पत्रकारों को फ्री सेवा का प्रस्ताव समिति ने सर्वसन्मति से मंजूर कर दिया है। सेवा निवृत्त कर्मचारियों के बकाये के बकाये के भुगतान के लिए बकाया पुलिस निधि आने से किया जायेगा।  दूसरी ओर मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने कामगारों के बकाये के भुगतान के लिए सकारात्मक है।  यह जानकारी सभापति विलास जोशी ने समिति की बैठक में दिया है।

        आज परिवहन समिति की बैठक में सदस्य सुरेश कोलते ने कामगारों के बकाये का मुद्दा उठाते हुए कहा कि परिवहन सेवा में काम करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेज्युटी व अन्य पेमेंट नहीं दिया जाता है। जिससे उन्हें परेशानी होती है। प्रबंधक भालचंद्र बेहरे ने उत्तर देते हुए कहा कि विभागीय जांच और न्यायालीन प्रक्रिया शुरू रहने वाले कर्मचारियों की ग्रेज्युटी रोकी जाती है। इस सभापति जोशी ने कहा कि पुलिस ग्रांट की करीब 29 करोड़ रूपये बकाया है जिसके लिए प्रशासन की ओर प्रयास शुरू है। दूसरी ओर मनपा आयुक्त भी कर्मचारियों के बकाये के लिए सकारात्मक है। पत्रकारों को सामान्य बसों में पहले से फ्री सेवा की सुविधा है। आज एसी बसों में पत्रकारों को फ्री सेवा की सुविधा का प्रस्ताव आया।  जिसे सदस्यों ने सर्व सन्मति से पारित कर दिया है। परिवहन सदस्य शमीम खान ने कहा कि सभी सदस्यों के प्रयास से पत्रकारों को एसी बस में फ्री सेवा देने का निर्णय स्वागत योग्य है। विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों को भी एसी बस में सेवा उपलब्ध कराया जाये। इस पर परिवहन सभापति जोशी और प्रबंधक बेहरे ने कहा की उन्हें कुछ नियमों के आधार पर पहले से सेवा उपलब्ध है। सभापति जोशी ने कहा कि समिति के प्रयास से 20 इलेक्ट्रिक बस अपनी निधि से खरीदने का कार्य किया है जो राज्य अपनी पहली परिवहन समिति ने किया है।

संबंधित पोस्ट

टोरेंट की शिकायत पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने भारत में 2 मिलियन कारों के उत्‍पादन की उपलब्धि हासिल की

Aman Samachar

 भारतीय किसानों के लिए एक वार्षिक आउटरीच कार्यक्रम- ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 5वें संस्करण की शुरूआत

Aman Samachar

महावितरण कंपनी के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने किया प्रदर्शन

Aman Samachar

पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विविध कार्यक्रम सपन्न 

Aman Samachar

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस की ओर से मुफ्त राशन वितरण

Aman Samachar
error: Content is protected !!