Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपवन में रूद्र प्रतिष्ठान की ओर वृक्षारोपण व वृक्षों की सिंचाई कर दिया पर्यवरण संरक्षण का सन्देश

ठाणे [ युनिस खान ]  मानवी चैन बनाकर काम कर पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया जाए तो लाभ मिल सकता है। संस्था के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने उपवन परिसर में वृक्षारोपण किया और पहले लगाये पौधों की सिंचाई किया। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के शुरू मुहीम को आगे बढ़ाते हुए रुद्र प्रतिष्ठान और संस्कार एज्युकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 124 वां वृक्षारोपण किया गया। अभियान के तहत मानव श्रंखला बनाकर 100 से अधिक वृक्षों की सिंचाई की गई। इस दौरान समाज सेवक व उद्योगपति महावीर शर्मा, संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, अध्यापिका शिक्षा यादव, पूजा राजभर, आर्यन सिंह के हाथों वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद संस्था के सभी सदस्यों की मदद से पालायदेवी मंदिर परिसर में यत्र तत्र जमीन पर पड़ी खंडित मूर्तियों और तस्वीरों का संग्रहण किया गया। रुद्र व शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि यदि हर कोई श्रंखला बनाकर इस तरह के अभियान से जुड़कर अपना योगदान देता है तो हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए उनकी देखभाल कर सकते हैं। इससे हम एक सुंदर और स्वच्छ पर्यावरण को तैयार करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, सिद्धार्थ कांबले, मनोज यादव, सूरज राजभर, सुधांशू विसोइ, रवि पंडित, जगदम्बा शुक्ला आदि ने श्रमदान करके अपना सहयोग दिया।

संबंधित पोस्ट

स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों के समर्थन का मनपा ने किया आवाहन

Aman Samachar

साकेत-राबोडी क्षेत्र में सड़कों, सफाई व स्वच्छता कार्यों का किया निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश 

Aman Samachar

सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने की कार्यवाही की जाए-  अशोक शिंगारे

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल ने हृदय संबंधी प्रक्रियाओं के साथ स्थापित किए मील के पत्थर

Aman Samachar

भिवंडी मनपा सभापति धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Aman Samachar

मनपा आम चुनाव के लिए 47 प्राभागों के आरक्षण की निकलेगी लाटरी मंगलवार को

Aman Samachar
error: Content is protected !!