Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने वालों से मनपा ने वसूले 1 लाख 52 हजार रूपये दंड 

ठाणे [ युनिस खान , 22 फरवरी 2021] कोरोना संक्रमण टालने के उद्देश्य से मनपा ने मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ मनपा ने कड़ी कार्रवाई की मुहीम शुरू किया है। मनपा ने मास्क न लगाने वाले 305 नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर 1 लाख 52 हजार 500 रूपये दंड वसूल किया है।

                    कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बगैर मास्क घूमने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके लिए प्रभाग समिति स्तर पर दस्ते तैयार कर मनपा दंडात्मक कार्रवाई कर रही है। 20 व 21 फरवरी को को दो दिनों में मास्क न लगाने वाले 305 लोगों में प्रत्येक से 500 रूपये दंड वसूल किया है।  इसमें मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र से 13000 रूपये ,कलवा से 16500 रूपये , उथालसर 12000 रूपये , माजीवाडा प्रभाग समिति क्षेत्र से 18500 रूपये ,वर्तक नगर 11500 रूपये , लोकमान्य नगर 14000 रूपये , नौपाडा कोपरी 43500 रूपये , वागले प्रभाग समिति क्षेत्र से 12000 रूपये एवं दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र से 11500 रूपये दंड वसूल किया है। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने नागरिकों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आवाहन करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दिया है।  उन्होंने कहा है कि कोरोना को रोकने की हम सबकी जिम्मेदारी है सबके के सहयोग से कोरोना को मात दे सकते है। कोरोना से होने वाले संकट को टालने के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। मनपा अपने स्तर पर सभी आवश्यक उपाय योजना पर कार्य कर रही है।  नागरिकों को नियमों का पालन कर सहयोग करने से सफलता मिल सकती है।  बार बार चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

एगॉन लाइफ ने 99.25% दावा निपटान अनुपात किया हासिल

Aman Samachar

केंद्र और राज्य के संघर्ष में बिनाकरण परेशान करने का मुद्दा उठकर भाजपा के साथ जाने की सरनाईक ने की वकालत

Aman Samachar

टोकियो ओलम्पिक के लिए चयनित दस खिलाडियों को महापौर व जिलाधिकारी न दी शुभकामना

Aman Samachar

सड़क , फुटपाथ मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराने कर अतिरिक्त आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों में तज्ज्ञ डाक्टरों व स्टाफ की कमी का विरोधी पक्षनेता ने उठाया मुद्दा 

Aman Samachar

रोड नंबर 33 सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों का शीघ्र पुनर्वास कर कार्य पूरा करें – महापौर

Aman Samachar
error: Content is protected !!