Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एमपीएससी परीक्षा आगे खिसकाने का निर्णय रद्द कर 14 मार्च से शुरू करने का निर्देश दे सरकार – निरंजन डावखरे 

ठाणे [ यूनिस खान  ] एमपीएससी परीक्षा आगे बढ़ाने का निर्णय रद्द कर निर्धारित समय 14 मार्च से परीक्षा शुरू कराने की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधान परिषद् सदस्य एड निरंजन डावखरे ने किया है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा आगे खिसकाने का राज्य सरकार का तुगलकी निर्णय परीक्षा की तैयारी करने वाले युवकों के हित में नहीं है।

                   एमएलसी डावखरे ने मुख्यमंत्री ठाकरे को दिए अपने पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते एमपीएससी की परीक्षा पांच बार आगे खिसकायी गयी जिससे विद्यार्थियों का काफी नुकसान हुआ है। अब 14 मार्च से शुरू होने वाली एमपीएससी की राज्य सेवा पूर्व परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की तैयारी पूरी हो चुकी है अब मात्र 3 शेष बचे हैं।  ऐसी स्थिति में आज दोपहर अचानक परीक्षा आगे खिसकाना विद्यार्थियों के हित में नहीं है। एमएलसी डावखरे ने कहा है कि सरकार का यह तुगलकी निर्णय राज्य के पांच – छह लाख विद्यार्थियों के लिए अन्यायकारक साबित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे को दिए पत्र में कहा है कि एक ओर मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी पर छोड़ दिया गया है दूसरी ओर एमपीएससी परीक्षा अचानक रद्द कर विद्यार्थियों को उनके हाल पर सरकार छोड़ रही है। इससे परीक्षा की तैयारी कर चुके लाखों विद्यार्थियों का नुकसान होने वाला है।  विद्यार्थियों के भविष्य को धयान में रखते हुए यह निर्णय तत्काल रद्द कर 14 मार्च से परीक्षा शुरू करने का संबंधित विभाग को निर्देश जारी करें।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा रिटेल मीयादी जमाराशियों पर ब्याज़ दरों में बढ़ोत्तरी

Aman Samachar

 पत्रकार संघ अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने पर निर्वाचन अधिकारी ने निकाली चिट्ठी 

Aman Samachar

कोपरी के निवासियों को डेवलपर ने दिया धोखा ,ठाणे कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Aman Samachar

भिवंडी खारबाव मालोड़ी टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

Aman Samachar

चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 43,733 नये मरीज मिले 

Aman Samachar

सांसद राहुल गांधी मामले की अगली सुनवाई 5 फरवरी को, न्यायाधीश ने नियमित सुनवाई को दी मंजूरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!