Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अभिनेता बोमन ईरानी बने जीटीपीएल हैथवे के ब्राण्ड अम्बेसडर

मुंबई , भारत के अग्रणी डिजिटल केबल टीवी एवं ब्रॉडबैण्ड सेवा प्रदाता जीटीपीएल हैथवे लिमिटेड ने आज जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी को अपना पहला ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया हैं। कंपनी मौजूदा एवं नए उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के लिए अपनी नई टैगलाईन ‘कनेक्शन दिल से’ के साथ बड़े विज्ञापन अभियान की शुरूआत भी कर रही हैं, जिसमें श्री ईरानी नज़र आएंगे। जीटीपीएल थीम-सोंग के लिए प्रख्यात बॉलीवुड कम्पोज़र जोड़ी सचिन-जिगर के साथ जुड़ी रही है, और उपभोक्ताओं के साथ बेहतरीन संबंध बनाने में सफल रही है।
                   ईरानी के साथ इस साझेदारी पर बात करते हुए अनिरुद्धसिन्ह जड़ेजा, मैनेजिंग डायरेक्टर, जीटीपीएल ने कहा, ‘‘अभिनेता बोमन ईरानी को अपना ब्राण्ड अम्बेसडर बनाते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। ईरानी माननीय भारतीय फिल्म अभिनेता तथा थिएटर एवं वॉइस कलाकार हैं, देश भर में दर्शक उनकी फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं। नई टैगलाईन ‘कनेक्शन दिल से’ कंपनी द्वारा दर्शकों एवं सभी हितधारकों के साथ जुड़ने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस अभियान का लॉन्च टीवीसी, प्रिन्ट एवं रेडियो माध्यमों पर किया जा रहा है और सभी क्षेत्रों के दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग भी किया जाएगा।’

संबंधित पोस्ट

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रक टर्मिनस उपलब्ध कराएं – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

Aman Samachar

शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ मनपा का कार्रवाई का अभियान जारी रखने की चेतवानी 

Aman Samachar

 बेंगलुरु में होगा 5वाँ विश्व कॉफ़ी सम्मलेन 2023

Aman Samachar

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

 वायरल बुखार, मलेरिया, टाइफाइड से दवाखानों में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़

Aman Samachar

मृतकों के दाह संस्कार के लिए श्री जगतगुरु ने बढ़ाया हाथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!