Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टीबी निर्मूलन के प्रयासों के बावजूद मनपा क्षेत्र में तीन माह में मिले 697 मरीज

ठाणे [युनिस खान ]  विश्व टीबी दिवस के अवसर पर इस बीमारी की रोकथाम के लिए मनपा द्वारा विभिन्न योजनाओं को कार्यान्वित किया गया है। करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद जनवरी से मार्च के बीच ठाणे मनपा क्षेत्र में करीब 697 टीबी के नए मरीज मिले हैंं।  इनमें से सर्वाधिक मुंब्रा परिसर में 261 और दिवा में 94 टीबी के नए मरीज मिले हैं। यह जानकारी मनपा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फेफड़े से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. प्रसाद पाटिल ने दी।

                  उन्होंने बताया कि मनपा के माध्यम से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान कई मरीजों ने उपचार के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि खांसी के चलते कई मरीजों को कोरोना संक्रमित की श्रेणी में शामिल किए जाने के चलते ऐसे मरीज उपचार के लिए सामने ही नहीं आए। ठाणे के उपनगर मुंब्रा और दिवा में बड़ी संख्या में टीबी के मिलते हैं। ऐसे मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई योजनाओं का कार्यान्वयन किया है। टीबी के उपचार में सहूलियत देने और निशुल्क दवाइयां मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए मनपा प्रशासन विभिन्न माध्ययों के जरिए जनजागरण शुरू किया गया है।  बीते साल टीबी के रोगियों पर 1.54 करोड़  रूपये खर्च किये गए।
डॉ. पाटिल ने कहा कि ठाणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से टीबी होने पर मरीज का मुफ्त में उपचार किया जाता है। मरीजों के उपचार के लिए शहर में आठ उपचार केंद्र बनाए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मरीजों का मुफ्त में एक्सरे निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बीते तीन महीनों में कुल 4 हजार 500 मरीजों के एक्सरे निःशुल्क निकाले गए।  मरीजों को राज्य सरकार और मनपा के माध्यम से साल 2020 में प्रति मरीज 500 रुपए के हिसाब से कुल 1.54 करोड़ रुपए की सहायता की गई, जो सीधे लाभार्थी के खाते में भेज दी गई। डॉ. पाटिल ने कहा कि टीबी के मरीजों का सरकारी और निजी दवाखानों में उपचार चल रहा है, जिनका मनपा द्वारा संचालित उपचार केंद्रों में पंजीयन होता है। ऐसे में निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजों का उपचार केंद्रों में पंजीयन नहीं हो पाता। इसे देखते हुए सभी निजी अस्पतालों को सूचित किया गया है कि टीबी के मरीज का उपचार करते समय उनकी सारी जानकारी मनपा को दें। इससे शहर में टीबी रोगियों का सही आंकड़ा मनपा के पास उपलब्ध होगा। ठाणे मनपा प्रशासन टीबी निर्मूलन के लिए बड़े स्तर पर जनजागरण अभियान चला रही है। इस साल मनपा टीबी के बारे में पोस्टर, टीबी रोगियों में मास्क वितरण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बीमारी को लेकर जनजागरण करना आदि मुहीम चला रही है। इसके साथ ही 24 मार्च से टीबी रोगियों के लिए विशेष हेल्पलाइन क्रमांक चालू किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की सभा में UPS का कड़ा विरोध

Aman Samachar

सभ्यता फाउंडेशन ने `एडाप्ट ए हेरिटेज 2.0’ पहल के तहत भारत के चार ऐतिहासिक स्मारकों का लिया जिम्मा 

Aman Samachar

इमारत का मलबा गिरने से भिखारी की मौत

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 50 स्थानों पर लोगों के पीने के लिए अस्थायी जलापूर्ति

Aman Samachar

मीरा भाईंदर मनपा कोविड अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्ति में बना आत्मनिर्भर

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क की भेंट

Aman Samachar
error: Content is protected !!