Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

पटना , इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आगामी भोजपुरी फ़िल्म लगन की घोषणा बीतें दिन पटना के हनुमान मंदिर में की गई। इस मौके पर फ़िल्म अभिनेता सत्यम मिश्रा व अन्य मौजूद थे। जबकि,इस फ़िल्म में भोजपुरी फ़िल्म जगत के अन्य लोकप्रिय व चर्चित कलाकार भी अनुबंधित किये जायेंगे।
                  सत्यम मिश्रा इससे पूर्व परवाह फ़िल्म कर चुकें हैं।जिसमें अवधेश मिश्रा ने भी अभिनय किया हैं और परवाह का पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं। फ़िल्म का प्रोमो अगले माह रिलीज होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग जून माह में बिहार व नेपाल के खूबसूरत लॉकेशन में की जाएगी।फिलहाल फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन किया जा रहा हैं।निर्देशक ब्रजेश पाठक ने बताया कि फ़िल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक पारिवारिक व मनोरंजक फ़िल्म हैं। जो भोजपुरी फ़िल्म जगत की एक उच्च स्तर की फ़िल्म हैं। जिनमें भोजपुरी व बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नजर आयेंगेे।मिली जानकारी के अनुसार इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज की जाएगी। इस फ़िल्म के लिए सत्यम मिश्रा अनुबंधित किये गए। जबकि,भोजपुरी फिल्म लगन के लिए संजय पाण्डेय , मनोज टाइगर , संजय वर्मा , अवधेश मिश्रा , काजल यादव या ऋतु  सिंह,   अशोक कालरा, राजकपूर शाही, उदय  श्रीवास्तव , राहुल श्रीवास्तव इत्यादि कलाकारों को अनुबंधित किया जाएगा। इस फ़िल्म का निर्माण इंदु चंद्रा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाना हैं। जिसके निर्देशक ब्रजेश पाठक,संगीतकार कृष्ण करण व गोलू गगन,डीओपी दीपक झा,प्रोडक्शन हेड बब्बन सिन्हा व पीआरओ कुमार युडी हैं।

संबंधित पोस्ट

लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया 

Aman Samachar

रोटरी क्लब ने भक्ति वेदांत अस्पताल को दी कई अत्याधुनिक मशीनें

Aman Samachar

मेरी वसुधरा अभियान के तहत ठाणे मनपा को प्रदर्शन के लिए कोकण स्तर पर सम्मानित 

Aman Samachar

 ठाणे मनपा से सटे 14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में शामिल करने की घोषणा

Aman Samachar

लक्स कोज़ी बॉयज़ ने बच्चों के लिए नए प्रोडक्ट और स्टाइल के साथ अपनी रेंज का किया विस्तार

Aman Samachar

एनएआर इंडिया व रीक ने रियल इस्टेट क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कन्वेंशन 2023 की मेजबानी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!