Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनसुख हिरेन संदिग्ध हत्या मामले की जांच अब एनआयए करेगी , अदालत ने दिया आदेश

ठाणे [ युनिस खान ] उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर सामने विष्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले की जांच अब एनआयए करेगी। ठाणे के मुख्य न्याय दंडाधिकारी की अदालत ने महाराष्ट्र एटीएस को मनसुख हत्या मामले की जांच तत्काल रोककर संपूर्ण कागजाद एनआयए को देने का स्पष्ट आदेश अदालत ने दिया है। गौरतलब है कि 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर इन्टेलिया के सामने एक स्कार्पियो जिलेटिन की छड़ें मिली थी। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा जांच कर रही थी।  स्कार्पियो ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरेन की थी।  जिसने अपनी गाडी चोरी होने की विक्रोली पुलिस ने शिकायत दर्ज कराया था।  पुलिस की अपराध शाखा जांच कर रही थी इसी दौरान 4 मार्च को अचानक हिरेन गायब हो गए और 5 मार्च को हिरेन की मुंब्रा रेतिबंदर खाड़ी में हिरेन की लाश मिली। इस मामले में पुलिस ने जांच कर मुंबई पुलिस अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया।  इसी मामले में एक सटोरिये नरेश रमणीकलाल गौर व निलंवित पुलिस कर्मी विनायक शिंदे को गिरफ्तार किया है। विस्फोटक मामले की जांच एनआयए और संदिग्ध हत्या मामले की जांच एटीएस कर रही थी। एनआयए और महाराष्ट्र एटीएस दोनों चाहते थे कि हत्या की जाँच हम करें।  यह मामला ठाणे के मुख्य न्याय दंडाधिकारी की अदालत में आने पर आज न्यायाधीश ने मनसुख हिरेन हत्या मामले की जांच एनआयए को देने के साथ मामले से संबंधित सभी दस्तवेज सौंपने का आदेश एटीएस को डी दिया है अब पूरे मामले की जांच एनआयए करेगी।

संबंधित पोस्ट

लायंगेट प्ले अपने पहले भारतीय मूल शो हिकप्स एंड हुकअप्स जल्द आ रहा है दर्शकों का मनोरंजन करने 

Aman Samachar

पीएनबी मुख्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Aman Samachar

पत्रकार की बहन की शादी में शिरकत कर अशफाक अहमद ने परिवार को दी शुभकामनाएं  

Aman Samachar

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

वेलुक कातकरी वाडी, तालुका शाहपुर में बाल विवाह रोकने में प्रशासन को मिली सफलता

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar
error: Content is protected !!