Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

माँ मुंडेश्वरी मसाला के ब्रांड अम्बेसडर बनें भोजपुरी स्टार अभिनेता सूरज सम्राट

कैमूर (बिहार) , भोजपुरी फ़िल्म जगत के नवचर्चित स्टार अभिनेता सूरज सम्राट माँ मुंडेश्वरी मसाला के ब्रांड अम्बेसडर बनायें गए। अर्धांगिनी फ़िल्म से चर्चित व लोकप्रिय हुए सूरज सम्राट अर्ध दर्जन से भी अधिक फिल्में कर चुके हैं जो एक-एक करके रिलीज के कगार पर हैं।
            प्रोप्राइटर राहुल पांडेय ने बताया कि सूरज सम्राट की बढ़ती लोकप्रियता व चर्चे को देखते हुए उन्होंने अपनी कंपनी के प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड अम्बेसडर बनाया है। उन्हें पूर्ण विश्वास व आशा हैं कि सूरज सम्राट के जुड़ने से उन्हें फायदा होगा और उनके कम्पनी उत्पाद के प्रचार प्रसार में बढ़ोतरी होगी। सूरज सम्राट ने माँ मुंडेश्वरी इंटरप्राईजेज के प्रोप्राइटर राहुल पांडेय का धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्हें ब्रांड अम्बेसडर के रूप में अपनी कंपनी से जोड़ने व भरोसा जताने के लिए शुक्रिया।कंपनी उत्पाद के लिए वे बढ़-चढ़ कर जोश के साथ प्रचार प्रसार का कार्य करेंगे और आगे भी आशा करते हैं कम्पनी से जुड़े रहेंगे।सूरज सम्राट अर्धांगिनी के बाद अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त रहें हैं।इनकी आने वाली फिल्में सूरज दी रिवेंजर मैन,हमदर्द,तेरी दुल्हन सजाऊँगी,हत्यारा,दिल तुझकों पुकारें,राजनन्दनी,किन्नर व अन्य हैं।फिलहाल सूरज सम्राट विज्ञापन व अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग को लेकर तैयारी में हैं।

संबंधित पोस्ट

न बैंड बाजा न शहनाई बगैर दहेज की शादी सम्पन्न

Aman Samachar

व्यक्तियों व संस्थाओं को मुफ्त में दी संपत्तियों को कब्जे में लेने की नगर सेविका ने महासभा में मांग उठाई

Aman Samachar

सिडबी और जन उद्यमिता के लिए वैश्विक गठबंधन (जी.ए.एम.ई) छोटे एनबीएफसी के लिए पहला समूह लॉन्च

Aman Samachar

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

Aman Samachar

छोटी ग्राम पंचायतों को सहयोग करने के लिए बीडीओ श्रुति शर्मा ने दिलाया भरोसा

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ाईं

Aman Samachar
error: Content is protected !!