Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

व्यापारी संगठनों से चर्चा के बाद ही मनपा प्रशासन दुकानों के बारे में निर्णय ले – मनोहर डुंबरे

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य में घोषित लाक डाउन में जीवन आवश्यक वस्तु विक्री दूकान खोलने बंद करने का समय सहायक आयुक्तों द्वारा किया जाना है। इस मुद्दे पर मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर  डुंबरे ने मनपा आयुक्त डा. विपिन शर्मा से मांग की है कि किसी प्रकार की शक्ति न कर व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा निर्णय लिया जाय।

                लाक डाउन के मद्देनजर मनपा ने मार्गदर्शक तत्व निर्धारित किया है। जिसके अनुसार दूकान , साग सब्जी की दूकान ,फल विक्रेता ,दूध ,खाद्य पदार्थ आदि की दुकानें घनी आबादी वाले इलाके में हैं या दुकानों पर भीड़ हो रही है। इस बारे में मनपा के सहायक आयुक्तों को समय समय पर निरिक्षण करने निर्देश दिया गया है। उसी के साथ दुकानों बदलने या समय निर्धारित किया जाने वाला है। खुली जगह में दुकानों की अनुमति देने या स्थानांतरित करने की संभावना तलाशने , अस्थाई दुकान शुरू करने आदि के लिए आवश्यक निरिक्षण करने का निर्देश दिया गया है। इसी जीवन आवश्यक वस्तु की दुकान से कोरोना फैलने की आशंका होने पर उसे बंद करने का अधिकार दिया गया है। इस तमाम मुद्दों पर व्यापारियों व मनपा अधिकारीयों के बीच विवाद की आशंका है।  पहले से संकट झेल रहे व्यापारियों के साथ कोई शक्ति करने की बजाय व्यापारी संगठनों से चर्चा कर निर्णय लिया जाय।  कोरोना लाक डाउन में व्यापारी अपना व्यवसाय करने के साथ वे भी ग्राहक सेवा मुहैया कराते हैं।  समाज के अनेक घटकों के साथ व्यापारी वर्ग भी संकट में हैं उनका भी प्रशासन को ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इसका ध्यान रखना प्रशासन के लिए आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

Aman Samachar

 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल पेमेंट स्कोरकार्ड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने प्राप्त किया शीर्ष स्थान

Aman Samachar

लायंसगेट इंडिया ने भारतीय मूल की मृणालिनी खन्ना को कंटेंट हेड के रूप में किया नियुक्त

Aman Samachar

कोरोना जांच के लिए कुछ चिकित्सक दे रहे हैं सीटी स्कैन कराने की सलाह

Aman Samachar

लाखों रूपये की बिजली चोरी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

पीएनबी और असम रायफल्स ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए करार पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!