Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

मोटरसाइकिल व मोबाईल चोरी के 20 मामले उजागर  ,2 अल्पवयीन चोर सहित 5 को गिरफ्तार

भिवंडी [ एम  हुसेन ] भिवंडी पुलिस परिमंडल 2 क्षेत्र अंतर्गत कोरोना काल में मोटरसाइकिल चोरी सहित मोबाईल चोरी की घटनाओं मेें वृद्धि हुई है जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त किसन गावित,प्रशांत ढोले के मार्गदर्शन मेें लगभग 20  मामले को उजागर करने मेें पुलिस को सफलता  मिली है।
जिसमे शांतीनगर ,                                       
भोईवाडा व भिवंडी शहर इन तीन पुलिस स्टेशन अंतर्गत पुलिस पथक ने गुप्त सूचनादार द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर विविध भाग से 7 आरोपियों को हिरासत में लेकर इनके पास से 5 लाख 45 हजार रुपये कीमत की लगभग 11 मोटरसाइकिल , 1 रिक्शा ,7 मोबाईल व 1 इलेक्ट्रिक मोटर जब्त कर ली है ।विशेष रूप से गिरफ्तार 7 आरोपियों में से 2 विधि संघर्षग्रस्त बालकों का भी समावेश है ।
          शांतीनगर पुलिस स्टेशन के पु उप निरीक्षक रवींद्र पाटील व इनके पथक ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले  एक अल्पवयीन लडके  सहित एक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की तो उसके पास से 2 लाख 31 हजार कीमत की 6 मोटरसाइकिल ,1 मोबाईल,1 इलेक्ट्रिक मोटर जब्त की है तथा भोईवाडा पुलिस स्टेशन व अपराध शाखा भिवंडी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में एक विधिसंघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लेकर इसके पास स 90 हजार रुपये कीमत की 2 मोटरसाइकिल जब्त की है ।

         इसी प्रकार भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन ने  अख्तर हुसेन गुलाम मुर्तुजा खान उर्फ दरवा,मोहम्मद याकूब इसाक अली शाह उर्फ याकूब मामा व संजय शाम सोलंकी इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 3 मोटरसाइकिल ,1 रिक्शा व 6 मोबाईल इस प्रकार 2 लाख 24 हजार रुपये का माल बरामद किया है ।उक्त प्रकार की सभी  कार्रवाई से शहर में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी इस प्रकार की जानकारी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने  पत्रकार परिषद में दी है ।

संबंधित पोस्ट

कोंकण विभाग में बूस्टर डोज की अधिक खुराक दी गयी , ठाणे जिले में सर्वाधिक 

Aman Samachar

ओमरॉन हेल्थकेयर ने कई बेमिसाल सुविधाओं के साथ अपनी टेलीहेल्थ सेवाओं को बनाया बेहतर

Aman Samachar

240 ग्राम एमडी पावडर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

Aman Samachar

एनएआर-इंडिया परियोजनाओं को देश भर के 2000 रियलटर्स के साथ 1000 करोड़ रुपये के व्यवसाय का लक्ष  

Aman Samachar

नाका मजदूरों को शेड , पानी व सुरक्षा देने की असंगठित मजदूर यूनियन ने मनपा से की मांग

Aman Samachar

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!