Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वेदांत अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में मरीजों की मौत की भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से जांच मांग की

ठाणे [ युनिस खान ] शहर की वेदांत अस्पताल में चार मरीजों   की मृत्यु की घटना की जिला शल्य चिकित्सक की अध्यक्षता में जांच कर दो दिनों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भाजपा ने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से मांग की है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों से अस्पताल का बिल भुगतान न करने का आवाहन किया है।

                    वर्तक नगर की वेदांत आस्पताल में चार कोरोना मरीजों की मृत्यु होने की घटना को लेकर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष व एमएलसी एड निरंजन डावखरे , पूर्व सांसद किरीट सोमैया , मनपा में गट नेता मनोहर डुंबरे , नगर सेविका मृणाल पेंडसे , युवा मोर्चा अध्यक्ष सारंग मेढेकर आदि ने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से मिलकर उन्हें अपनी मांग का ज्ञापन दिया है। एड डावखरे ने कहा कि वर्तक नगर की वेदांत अस्पताल में आक्सीजन के आभाव में मरीजों की मृत्यु हुई है। यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है। लापरवाही से मृत्यु होने की ठाणे के नागरिकों की भावना के साथ भाजपा की भावना है। उन्होंने कहा कि संबंधित अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति करने की किसकी जिमीदारी थी। आक्सीजन समाप्त होने  पहले उपाय क्यों नहीं की गयी। ऐसा सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं ने आक्सीजन का भण्डारण रखने पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। दुर्घटना लिए वेदांत अस्पताल प्रबंधन या मनपा कौन जिम्मेदार है। इसके लिए जिला शल्य चिकित्सक की अध्यक्षता में जांच कर दो दिनों न दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों आवाहन किया है कि वे अस्पताल के बिल का भुगतान न करें।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

लक्स कोज़ी बॉयज़ ने बच्चों के लिए नए प्रोडक्ट और स्टाइल के साथ अपनी रेंज का किया विस्तार

Aman Samachar

ठाणे में राजस्थान संस्कृति भवन बनाने का समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने लिया संकल्प 

Aman Samachar

कोरोना की बूस्टर डोज लेने में ठाणे के नागरिक उदासीन 

Aman Samachar

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सायकिल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Aman Samachar

मेरे हमसफर का पोस्ट प्रोडक्शन अंतिम दौर में

Aman Samachar

  भीक मांगने वाली गुमशुदा नाबालिग बच्चियों को तलाश कर पुलिस ने किया अभिभावकों के हवाले

Aman Samachar
error: Content is protected !!