Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सवाद के जंबो कोरोना अस्पताल को पूर्ण क्षमता से शुरू करा ग्रामीण नागरिकों को उपचार सेवा मुहैया करने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ]  कोरोना मरीजों को आरोग्य सेवा मुहैया करने के लिए भिवंडी ग्रामीण के सवाद में बने जम्बो कोरोना अस्पताल को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग जिजाऊ शैक्षणिक व सामाजिक संस्था के संस्थापक निलेश सांबरे ने जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर से किया  है। उन्होंने कहा है  कि ग्रामीण इलाके में अस्पताल व प्रयाप्त आरोग्य सुविधा न होने से मरीजों को जंबो कोविड अस्पताल का सहारा है।

                     ग्रामीण इलाके के कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार सेवा मुहैया करने के लिए जंबो कोविड अस्पताल को पूर्ण क्षमता से चलाया जाए। उन्होंने कहा है कि सवाद में बने 850 का जंबो कोरना अस्पताल का 27 मार्च को उद्घाटन किया है। इसके एक माह बाद भी प्रयाप्त सुविधा नहीं शुरू की जा सकी है।  ग्रामीण नागरिकों को इस कोविड अस्पताल से बहुत उम्मीदें थी लेकिन अभी तक मात्र 200 लोगों को उपचार सेवा मुहैया कराने की क्षमता निर्माण हो पाती है। प्रयाप्त सुविधा के आभाव में मरीजों को भर्ती कराने में परेशानी हो रही है। जिजाऊ के संस्थापक सांबरे ने सवाद के जंबो कोरोना अस्पताल की ओर जिलाधिकारी नार्वेकर का ध्यान दिलाते हुए कहा है कि इसे पूर्ण    क्षमता से शुरू कर ग्रामीण नागरिकों  को उपचार सेवा मुहैया कराने का निर्णय लिया जाए।  उन्होंने कहा है कि यहाँ आक्सीजन बेड बढ़ाने , आरोग्य सुविधा समेत डाक्टर , नर्सेस व अन्य आरोग्य कर्मियों की संख्या बढ़ाकर इस जंबो कोरोना अस्पताल को पूर्ण क्षमता से शुरू किया जाये।

संबंधित पोस्ट

 गांधी, नेहरू के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें जातिगत मतभेदों को समाप्त करना होगा  – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने जीते दो अवार्ड

Aman Samachar

एचसीएल फाउंडेशन ने समुदायों और पर्यावरण की प्रगति के लिए अपने अभूतपूर्व कार्यक्रमों का किया विस्तार 

Aman Samachar

ठाणे मनपा कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग लागू करने के निर्णय से कर्मचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

यार्न व्यवसायी से साढ़े 3 करोड़ की धोखाधड़ी‌

Aman Samachar

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने मुंब्रा के नेताओं का आमंत्रण किया स्वीकार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!