Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने महावितरण कार्यालय के सामने आन्दोलन कर बिजली बिल की होली जलाया 

ठाणे [ युनिस खान ] लाक डाउन में बिजली की दर वृद्धि कर रियायत देने से इनकार करने वाली महाविकास आघाडी सरकार के खिलाफ भाजपा ने आज ठाणे के विविध स्थानों में आन्दोलन किया है। आन्दोलन में शामिल भाजपा नेताओं की उपस्थिति में 12 स्थानों में बिजली बिल की होली जलाई गयी।  पुलिस ने तीन विधायकों समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में बाद रिहा कर दिया।

     बिजली बिल दर वृद्धि के खिलाफ वागले इस्टेट के महावितरण कार्यालय पर निकाले मोर्चा में भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ,विधायक व प्रदेश महासचिव रविन्द्र चव्हाण , विधायक संजय केलकर , एमएलसी निरंजन डावखरे ,पूर्व सांसद किरीट सोमैया ,मनपा में गटनेता संजय वाघुले , प्रदेश सचिव संदीप लेले ,महिला आघाडी अध्यक्षा मृणाल पेंडसे ,मंडल अध्यक्ष सुनील कोलपकर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए . निषेध मोर्चा में शामिल नेताओं ने राज्य की आघाडी सरकार पर बिजली बिल वृद्धि का  भार लादने और राहत देने में वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। सरकार ने बिजली बिल वसूल करने की घोषणा जनता के साथ धोखा दिया है। कोरोना आपदा काल में सरकार ने बिजली बिल बढाकर नागरिकों पर दोहरा भार डाल दिया है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि बिजली दर वृद्धि में रियायत न देने वाली ठाकरे सरकार की आने वाले समय में निश्चित होली होगी। आन्दोलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार घोषणा बाजी कर बिजली की होली जलाया।  बाद में श्रीनगर पुलिस ने तीन विधायकों समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान ठाणे 11 मंडलों में बिजली बिल की होली जलाकर आन्दोलन किया गया। भाजपा के कोलशेत कार्यालय के सामने नगर सेवक मनोहर डुंबरे , कविता पाटील , कमल चौधरी ,परिवहन समिति सदस्य विकास पाटील आदि की उपस्थिति में बिजिली दर वृद्धि के खिलाफ आन्दोलन किया गया। नौपाडा में नगर सेवक सुनेश जोशी ,प्रतिभा राजश मढवी के नेतृत्व में काला कपडा पहन कर महावितरण कंपनी के खिलाफ धिक्कार आन्दोलन किया गया।

संबंधित पोस्ट

भाजपा की प्लाज्मा हेल्पलाईन से 32 कोरोना मरीजों को मिला जीवनदान – निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

म्हाडा के खर्च से बने कौसा कोविड अस्पताल का साहित्य गायब , 48 घंटे में अस्पताल पूर्ववत नहीं होने पर आरोग्य अधिकारी के खिलाफ चोरी का मामला होगा दर्ज –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

जीवन में चाहिए हरियाली,  क्योंकि हरियाली ही जीवन है – महेश बंसीधर अग्रवाल

Aman Samachar

बापू, संविधान और हम, जनजागरण कार्यक्रम 5 अक्टूबर को मुंब्रा में

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का किया आयोजन

Aman Samachar

एनएआर इंडिया व रीक ने रियल इस्टेट क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कन्वेंशन 2023 की मेजबानी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!