Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना समस्या के मदद के लिए युवक कांग्रेस ने शुरू किया वार रूम 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना काल में आर्थिक संकट व संक्रमित मरीजों के उपाचार का निजी अस्पतालों द्वारा मनमानी बिल वसूली रोकने के लिए कांग्रेस ने मुहीम शुरू किया है। आज कांग्रेस  मुख्य जिला कार्यालय व बी केबिन स्थित पार्टी कार्यालय में वार रूम शुरू किया गया है। पार्टी के जिला परिषद स्थित मुख्य कार्यालय में वार रूम का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों से अधिक बिल वसूलने व उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैया करने के लिए प्रदर्शन किया।

               प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कोरोना काल में नागरिकों की मदद कर लिए पार्टी कार्यकर्ताओं  नियुक्ति  करते हुए संपर्क क्रमांक जारी किये थे।  महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे के निर्देश पर शहर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गिरी ने वार रूम शुरू करते हुए प्रत्येक निजी कोविड अस्पताल के बाहर फलक लगाकर जनजागरण करने की शुरुआत किया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण के मार्गदर्शन व युवक कांग्रेस कि ओर से निजी अस्पतालों से अधिक शुल्क वसूलने पर रोक लगाने व मरीजों को आवश्यक उपचार सेवा मुहैया कराने में मदद किया जायेगा।  युवक कांग्रेस अध्यक्ष गिरी ने कहा है कि कोरोना मरीजों की सुविधा के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ता काम करने के लिए तैयार है। किसी प्रकार की आवश्यकता होने व अस्पतालों में अधिक शुल्क लेने जैसी शिकायत होने पर 9867448383 क्रमांक या हैश टैग पर टयूट करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

 पेट्रोल, डीजल दर वृद्धि के विरोध में सपा ने आन्दोलन कर प्रांतअधिकारी को दिया ज्ञापन

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने नवंबर 2022 में 7,051 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग उद्योग के ऋण प्रदान करने वाले पहले डिजिटल को-लैंडिंग प्लैटफॉर्म की शुरुआत की

Aman Samachar

पीएनबी ने वाघा बार्डर पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाते हुए सत्यनिष्ठा व पारदर्शिता की ली शपथ

Aman Samachar

भिवंडी मनपा आयुक्त डॉ. पंकज आशिया का किया गया सम्मान

Aman Samachar

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन के साथ समझौता

Aman Samachar
error: Content is protected !!