Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी पावरलूम मजदूरों को सरकारी मदद उपलब्ध कराना अतिआवश्यक – परवेज खान

भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी मजदूर बहुल क्षेत्र है और यहां के मजदूरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है जो चिंतनीय है । आर्थिक मंदी, कपड़ा व्यापार में मंदी, कारखाने बंद, कारखाने केवल एक शिफ्ट ही चल रहे हैं। निरंतर बेरोजगारी बढ़ने के कारण मजदूरों का बुरा हाल हो गया है। असंगठित कामगार कांग्रेस के भिवंडी शहर अध्यक्ष परवेज खान पीके ने केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार से मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि कामगारों को मदद नहीं दी गई तो हालत बद से बदतर हो जाएंगे ।
           उल्लेखनीय है कि भिवंडी शहर कभी कपड़ा उद्योग में एशिया का मैनचेस्टर माना जाता था , परंतु इन दिनों कई वर्षों से मंदी की मार झेल रहा है, उस पर कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के तहत कारखाने बंद पड़ गए हैं, दूसरी तरफ कपड़ा व्यापार में भयंकर मंदी, तथा आर्थिक मंदी, और बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण पावर लूम में काम करने वाले मजदूर अपने एक एक वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं l महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध है कि मजदूरों के लिए  राहत राशि की घोषणा कर उन्हें मदद की जाए। इस प्रकार की मांग को लेकर परवेज खान पीके के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने भिवंडी प्रांत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और प्रांत अधिकारी से अनुरोध किया है कि यह निवेदन अविलंब महाराष्ट्र सरकार को पहुंचाने की कृपा करें ताकि मजदूरों  को जल्द से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराई जासके l उक्त अवसर  पर असंगठित काम गार कांग्रेस भिवंडी शहर अध्यक्ष परवेज खान पीके, महिला अध्यक्ष रेहाना अंसारी सिराज खान, शहजाद आलम, एखलाक खान. शफीक अंसारी, शरीफ अंसारी, आसिफ पठान, इरशाद अंसारी, हेलाल अंसारी उपस्थित थे ।

संबंधित पोस्ट

सिडबी ने ‘ विश्व एमएसएमई दिवस ‘ को ‘ विकास सप्ताह ‘ के रूप में मनाते हुए विकासात्मक उपाय किए

Aman Samachar

राज पेट्रो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने खेती में इस्तेमाल होने वाले स्प्रे ऑयल के लिए प्रमाणन प्राप्त किया

Aman Samachar

राज्यव्यापी जनजागरण अभियान शुरू करने के लिए राकांपा का ओबीसी सम्मेलन रविवार को ठाणे में 

Aman Samachar

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए १० जून तक आवेदन आमंत्रित 

Aman Samachar

म्हाडा सोसायटियों के लीज रेंट की समस्या के मुद्दे पर गृहनिर्माण मंत्री से मिलने का निर्णय 

Aman Samachar

ऑर्किड्स – द इंटरनेशनल स्‍कूल में मनाया गया बाल दिवस समारोह

Aman Samachar
error: Content is protected !!