Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गढ़चिरोली जिले में पुलिस मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर , पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई [ युनिस खान ] महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में करीब एक दर्जन नक्षलवादी मारे गए हैं। पुलिस की सी 60 कमांडो दस्ते और नक्सलियों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गयी जब कमांडो दस्ता शोध के लिए गया हुआ है। प्राथमिक जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार सी 60 कमांडो ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  कुछ दिन पूर्व नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए थे। आज हुई नक्सलियों के खिलाफ इस वर्ष की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों के बीच मुठभेड़ जारी थी जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना हैं। गढ़चिरोली के डीजीपी संदीप पाटील ने बताया है कि आज शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे एटापल्ली के कोटमी के निकट जंगल में मुठभेड़ हुई है।  नक्सली एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस के सी 60 कमांडो ने खोज अभियान शुरू किया।  उसी समय नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दिया।  जबाबी कार्रवाई में में 13 नक्सली मारे गए जिसमें 6 नक्सलियों की लाश बरामद हुई है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के हीरा बाजार समेत कई प्रतिष्ठानों को गुजरात ले जाकर सूरत का बदला लिया जा रहा – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

आयटी छात्र वेद दुसा भिवंडी शहर का गौरव- कपिल पाटिल

Aman Samachar

निर्माणाधीन दो मंजिली इमारत की दीवार गिरने से एक की मौत,

Aman Samachar

मुंबई की तरह अब ठाणे में भी 15 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल – महापौर  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक का रिटेल लोन में विशेष दीवाली आफर

Aman Samachar

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू टोल फ्री व वाट्सअप नंबर बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!