Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू एसएफबी 24×7 वीडियो बैंकिंग सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक बना

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (एयू एसएफबी), भारत के सबसे बड़े एसएफबी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ बैंकिंग सेवाओं में एक क्रांतिकारी पहल की है क्योंकि अब बैंक की अभूतपूर्व ग्राहक सेवा उपलब्ध होगी 24×7 वीडियो बैंकिंग के माध्यम से। वित्तीय क्षेत्र में अग्रणी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक गर्व के साथ भारत में पहला ऐसा बैंक बन गया है जो ग्राहकों को किसी भी समय, किसी भी स्थान से (सप्ताह के सातों दिन) वीडियो द्वारा शाखा जैसा अनुभव देकर 24×7 बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करेगा। और यह सब उपलब्ध होगा ग्राहकों की उंगलियों पर। यह सेवा आमने-सामने बातचीत जैसी सुविधा वाला एक ऐसा वर्चुअल मंच प्रदान करती है जहां ग्राहक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे वीडियो कॉल के माध्यम से कभी भी कहीं भी वीडियो बैंकर के साथ बातचीत कर सकते हैं।

    वीडियो बैंकिंग के क्षेत्र में सुरक्षा सर्वोपरि है जिसे देखते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उन्नत एन्क्रिप्शन, एआई-आधारित चेहरे की पहचान, ओटीपी और हस्ताक्षर सत्यापन और वीडियो सत्यापन के साथ उच्चतम  मानक स्थापित किए हैं। प्रत्येक लेन-देन (ट्रांजेक्शन) और गोपनीय जानकारी को सावधानी-पूर्वक सुरक्षित रखा जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहक अत्यंत भरोसे के साथ इस मंच से जुड़ सकें।

      अब, एयू एसएफबी के ग्राहक किसी भी समय सेवाएँ पाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जैसे की रीयल टाइम अकाउंट सपोर्ट, किसी भी प्रकार की डेमोग्राफिक अपडेट, परेशानी मुक्त वित्तीय लेनदेन, आसान लोन और क्रेडिट कार्ड संबन्धित जानकारी और सभी बैंकिंग रीलशनशिप से संबंधित बेहतर समस्या समाधान।

    एयू एसएफबी की वीडियो बैंकिंग पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर घरेलू बाजार के विभिन्न ग्राहक वर्गों को सहजता से सेवाएं प्रदान करती है। संक्षेप में, एयू की 24×7 वीडियो बैंकिंग, सीमित बुनियादी ढांचे और संसाधनों वाले क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाती है, एक सुविधाजनक और ग्राहक की पसंद के अनुसार बैंकिंग अनुभव प्रदान करती है जो टेक्नोलॉजी को पसंद करने वाले मिलेनियल्स, नए बैंकिंग ग्राहकों, व्यस्त पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों की अनूठी जरूरतों को पूरा करती है।

      बैंक के डिजिटल फर्स्ट दृष्टिकोण को समझाते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कार्यकारी निदेशक, श्री उत्तम टिबरेवाल ने कहा, “एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का चौबीसों घंटे वीडियो बैंकिंग में प्रवेश आधुनिक बैंकिंग में एक आदर्श बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। छुट्टियों और सप्ताह के अंत में भी, एयू की समर्पित टीम आमने-सामने, मानव-केंद्रित बातचीत सुनिश्चित करेगी, जो राष्ट्रव्यापी बैंकिंग अनुभवों को बढ़ाने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इस डिजिटल युग में हम आसान बैंकिंग पहुंच और सुविधा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर अपने ग्राहकों को सशक्त बना रहे हैं।”

         2021 में अपनी स्थापना के बाद से, वीडियो बैंकिंग प्लेटफॉर्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, देश भर में ग्राहकों की बढ़ती संख्या ने इसके द्वारा प्रदान की जाने वाली जरूरत अनुसार सुविधा और व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार दी जाने वाली सहायता को अपनाया वीडियो बैंकिंग के माध्यम से सबसे अधिक मांग वाली सेवाओं में शामिल हैं नया बचत खाता, चालू खाता और क्रेडिट कार्ड लेना; सर्विस-संबंधी सभी समाधान प्राप्त करना; वित्तीय लेनदेन और शुरू-से-अंत तक रीलेशनशिप मैनेजमेंट। इन सेवाओं से  लाखों सक्रिय उपयोगकर्ताओं के एक समर्पित समूह को आकर्षित किया है। बेहतरीन सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लगातार अपनी ओर से दी जाने वाली सेवाओं को बढ़ाते और समृद्ध करते हुए अपने सम्मानित ग्राहकों को कई लाभ प्रदान कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

छोटा भीम फ़नस्कूल द्वारा भारत में बनाया जाएगा 

Aman Samachar

पीएनबी ने अपने संस्थापक लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Samachar

शाहपुर – मुरबाड – खोपोली मार्ग को तत्काल छह मीटर चौड़ा कराया जाय – कपिल पाटील 

Aman Samachar

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सायन अस्पताल के शिशु वार्ड को दान किए कंबल

Aman Samachar

 76 फीसदी अल्प आय वर्ग के उपभोक्ता आय के स्तर में सुधार की अपेक्षा 

Aman Samachar

यूनियन बैंक के द यूनिटी रन’ को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी

Aman Samachar
error: Content is protected !!