Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर 20 व्यवसायियों से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये जुर्माना

नवी मुंबई [ इमरान खान ] स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर के आदेश पर कार्रवाई शुरू की है। मनपा अधिकारियों ने 20 व्यवसायियों के खिलाफ कार्रवाई कर एक लाख रूपये का दंड वसूल किया है।

      मनपा की ओर से जन जागरूकता फैलाई जा रही है कि नवी मुंबई के पर्यावरण प्रेमी नागरिक प्लास्टिक के खतरे को पहचानें और प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग से पूरी तरह से बचें। वैकल्पिक कपड़े और कागज की थैलियों का उपयोग करना पसंद करें। इसके साथ ही प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

       ऐरोली परिमंडल के सहायक आयुक्त डा अमरीश पटनिगेरे एवं विभागीय अधिकारी महेंद्र सप्रे ने अपने साथियों के साथ लगातार 2 दिन कार्रवाई की है और पहले दिन 40 हजार और दूसरे दिन 60 हजार रुपये दंड की वसूली करते हुए प्लास्टिक का स्टॉक जब्त कर लिया गया है।

            इसमें सेक्टर 2 ऐरोली में फिरोज चाइनीज सेंटर, साईं स्नैक्स, स्थानीय कट्टा, महालक्ष्मी भोजनालय, पतंग होटल, बेहप्पा मोमोज, होटल वृषाली, फिरोज चाइनीज सेंटर, साईं स्नैक्स, पतंग होटल के व्यवसायियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बैग का उपयोग किया जा रहा है। प्रत्येक से 5 हजार रूपये के हिसाब से 40 हजार रूपये दंड वसूल किया है।

        इसी प्रकार दूसरे दिन सेक्टर 20 ऐरोली, यादव नगर व प्रभाग क्रमांक  11, 12, 14, 06 को छापेमारी कर 45 दुकानों की तलाशी ली।  प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करते पाए गए स्टोर, किराना स्टोर, चिकन शॉप, डेयरी, जनरल स्टोर, फल विक्रेता जैसे 12 व्यवसायियों से कुल 60 हजार रुपये दंड वसूल कर प्लास्टिक स्टॉक भी जब्त किया गया है।

संबंधित पोस्ट

बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर राकांपा ने किया ईंधन दर वृद्धि का निषेध

Aman Samachar

भिवंडी में मेट्रो निर्माण रुकने से परियोजना पूर्ण होने को लेकर उठने लगे सवाल

Aman Samachar

सड़क दुर्घटना में महिला व पुरुष की मौत , वाहन चालक फरार

Aman Samachar

मेडिका की ‘ब्लैडर कैंसर सपोर्ट ग्रुप’ कैंसर रोगियों को देगा एक नया जीवन 

Aman Samachar

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का पालकमंत्री ने दिया जिला प्रशासन को निर्देश 

Aman Samachar

कलवा के विकास कार्यों के श्रेय लेने के लिए शिवसेना और राकांपा आमने सामने 

Aman Samachar
error: Content is protected !!