Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रभाग क्रमांक 11 की सडकों की मरम्मत व नालों की सफाई का शुभारम्भ 

ठाणे [ युनिस खान ] प्रभाग क्रमांक 11 में नाला सफाई , सडकों की मरम्मत व डामरीकरण के कार्यों का वरिष्ठ नगर सेवक मिलिंद पाटील के हाथो शुभारम्भ किया गया।  इस अवसर पर नगर सेवक   कृष्णा दादू पाटील ने   कहा की बरसात में प्रभाग के नागरिकों को कोई समस्या नहीं होना चाहिए इसके लिए हम सबका हमेशा प्रयास रहा है।

                  शुभारम्भ के अवसर पर नगर सेविका नंदा पाटील , उथाल्सर प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त पाटोले , काम्बले , सावंत आदि मनपा अधिकारी के अलावा भाजपा महिला आघाडी की कार्यकर्ता कांचन पाटील , रुखसाना शेख , सुरेश पवार ,यशवंत सावंत , नरपत   दहिया , योगेश पाटील व  स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।  नगर सेवक कृष्णा पाटील ने बताया कि प्रभाग क्रमांक 11 सभी सड़को की मरम्मत , डामरीकरण ,का कार्य बरसात आने के पहले पूरा कराने का प्रयास है।  नालो की योग्य तरीके से सफाई कराने के लिए अधिकारीयों को पहले से आगाह किया गया है।  प्रभाग के नालों की सफाई की देखरेख हम लोग कर रहे हैं।  कार्य में लापरवाही नहीं दी जायेगी।  मानसून से पूर्व नालों की उचित सफाई नहीं होने से बरसात  पानी भरने की घटना होने पर संबधित अधिकारीयों की जिम्मेदारी निश्चित की जाएगी।

संबंधित पोस्ट

भाजपा की प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की पुलिस आयुक्त से की गयी मांग 

Aman Samachar

भिवंडी की 4 जर्जर इमारतों का बिजली , पानी कनेक्शन खंडित

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान के रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लोगों ने लिया लाभ

Aman Samachar

91 फीसदी भारतीय उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान पसंद करते हैं – एक्सपीरियन रिपोर्ट

Aman Samachar

 रेनाटस ने गैन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विस्तार देने के लिए 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर का किया अनुबंध 

Aman Samachar

ई चालन के 5 हजार रूपये से अधिक के दंड का 10 दिनों में भुगतान न करने पर 1 दिसंबर से वाहन जब्ती की कार्रवाई होगी – बालासाहेब पाटील

Aman Samachar
error: Content is protected !!