Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऑटो रिक्शा चालकों को डेढ़ हजार की आर्थिक सहायता के लिए निशुल्क मार्गदर्शन शिबिर

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य सरकार की ओर से लाक डाउन काल में घोषित 1500 रूपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए भाजपा नगर सेवक संजय वाघुले ने आज से 30 मई तक आनलाईन शिबिर शुरू किया है। जनसंपर्क कार्यालय में ऑटो रिक्शा चालकों को आन लाईन आवेदन के लिए मुफ्त सहायता व मार्गदर्शन किया जा रहा है।

                भारतीय जनता चालक मालक संगठन की ओर नगर सेवक वाघुले के दादा पाटील वाडी स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आन लाईन आवेदन व मार्गदर्शन शिबिर शुरू किया गया है। नगर सेवक वाघुले ने कहा है कि राज्य सरकार ने ऑटो रिक्शा चालकों के लिए 1500 रूपये का अनुदान देने की घोषणा किया है। जिसके अनुपालन में गड़बड़ी हो रही है।  ऑटो रिक्शा चालकों को आन लाईन आवेदन की सुविधा व जानकारी के अभाव के चलते आवेदन करना मुश्किल हो रहा रहा है।  ऐसे रिक्शा चालकों के लिए आन लाईन आवेदन व मार्गदर्शन की मुफ्त सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। आधार कार्ड , आधार कार्ड पर मोबाईल नंबर न होना और बैंक खाते से आधार लिंक नहीं होना अनेक समस्याएँ है। ऑटो रिक्शा चालकों की इन्हीं समस्याओं को सुलझाने के लिए मार्गदर्शन व आल लाईन आवेदन करने में मदद के लिए आज से 30 मई तक शिबिर का आयोजन किया है।  नगर सेवक वाघुले ने इच्छुक ऑटो रिक्शा चालकों से ठाणे रेलवे स्टेशन के निकट पाटील वाडी  जनसंपर्क कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के दौरान संपर्क करने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

ओटीएम मुंबई – पहली प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार प्रदर्शनी में महामारी के बाद पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में एमए उर्दू प्रथम वर्ष के पहले बैच 112 छात्रों ने लिया प्रवेश 

Aman Samachar

ज़िला परिषद का ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता’ अभियान शुरू 

Aman Samachar

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त ठाणे में संगीतमय श्री राम कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़ 

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी के सिटीजन परसेप्शन सर्वे में वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया

Aman Samachar

भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया अभिवादन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!