Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

67 लाख रूपये की गोवा निर्मित विदेशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई [ युनिस खान ] गोवा में बनी व बिक्री करने के लिए आई विदेशी शराब के 635 बाक्स पकड़कर उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारीयों ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक समेत शराब की कीमत 67 लाख 57 हजार रूपये बताई गयी है।  उत्पाद शुल्क के अधिकारीयों ने शायन पनवेल महामार्ग पर खारघर उड़ान पुल के नीचे कार्रवाई में उक्त शराब पकड़ा है।

देशी – विदेशी शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का राज्य उत्पाद शुल्क के आयुक्त कांतिलाल उमाप ने  आदेश दिया। जिसके तहत अनुपालन व  दक्षता संचालक उषा वर्मा और कोकण विभागीय उपायुक्त सुनील चव्हाण के मार्गदर्शन में राज्य उड़न दस्ते ने गोवा से शराब तस्करी की इस माह तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है। उत्पाद शुल्क के अधिकारीयों ने खारघर उड़ान पुल के नीचे शराब के  635 बाक्स लदा ट्रक पकड़ लिया। विविध ब्राड  की जब्त विदेशी शराब की कीमत ट्रक समेत  67 लाख 57 हजार 740 रूपये है। महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम 1949 के तहत अपराध दर्ज कराने की जानकारी उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारीयों ने दी है। पिछले चाह दिन पहले राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारीयों ने पनवेल से अवैध तरीके से लायी गयी 56 लाख 50 हजार रुपये की शराब , २० मई को उस्मानाबाद से 43 लाख 93 हजार रूपये की शराब पकड़ा है।

संबंधित पोस्ट

कोकण विभाग से कांग्रेस को सशक्त बनाने का युवक कांग्रेस से शुरू किया अभियान 

Aman Samachar

मुंब्रा से भिवंडी के लिए मनपा परिवहन सेवा की दो एसी बसें शूरू 

Aman Samachar

भिवंडी निजामपुर मनपा स्कूलों की दयनीय स्थिति , 28,000 छात्रों का शैक्षिक भविष्य खतरे में – रईस शेख़

Aman Samachar

बच्चों के खेलने के पार्क में ट्रांसफ़ॉर्मर नहीं लगने देंगे – विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar

स्वच्छता कार्यों का निरिक्षक करने सुबह सात बजे अतिरिक्त आयुक्त ने किया दौरा

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा उपवन में वृक्षा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Aman Samachar
error: Content is protected !!