Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा ने प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाकर ईंधन दर वृद्धि का किया निषेध

              पेट्रोल सौ के पार , मोदी सरकार मैन आफ द मैच

ठाणे [ युनिस खान ]  केंद्र में भाजपा की  सरकार के कार्यकाल में ईंधन दर वृद्धि का ग्राफ ऊपर चढ़ रहा है।  मई माह में 14 बार ईंधन दर वृद्धि होने से पेट्रोल सौ के पार चला गया है। ईंधन दर वृद्धि का निषेध करते हुए राकांपा ने शहर में प्रमुख स्थानों में होर्डिंग के माध्यम से अच्छे दिन की शुभकामना देते हुए मोदी सरकार को मैं आफ द मैच पुरस्कार दिया है।

                  राकांपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने कहा है कि देश में पेट्रोल व डिजल कीमतें इस माह की 4 तारिख के बाद आज चौदहवीं बार वृद्धि देखने  मिली है। ठाणे व मुंबई में आज पेट्रोल सौ के पार चला गया है। डीजल में 29 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। ठाणे व मुंबई में पेट्रोल 100.4 रूपये व डीजल 91.87 प्रति   लीटर हो गया है। उन्होंने कहा कि ईंधन दर  वृद्धि का निषेध करने के लिए राकांपा की ओर ठाणे शहर के प्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगायी गयी है। होर्डिंग  में दाढ़ी वाले बैट्समैन का चित्र है जिसने शतक पूरा किया है। मैन आफ द मैच , पेट्रोल 100 नाट आउट, अच्छे दिन की शुभकामना का सन्देश दिया गया है। इस होर्डिंग की शहर में काफी चर्चा है। इसके बारे में राकांपा अध्यक्ष परांजपे ने कहा है कि गत कई दिनों से ईधन दर बढ़ रही है। आज हमने राकांपा की ओर से इस ईंधन दर वृद्धि कर निषेध करने के लिए गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन में शहर  होर्डिंग लगाया है। जिसमें एक बैट्समैन का चित्र है जिसे हमने मैच आफ द मैन का पुरस्कार दिया है। उस पर सौ के   पार करने के लिए अच्छे दिन की शुभकामना दिया है। उन्होंने कहा की सत्ता में आने के पहले नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा लगा रहे थे अब महंगाई चरम पर पहुँच गयी है। उन्होंने कहा की यूपीए सरकार  कार्यकाल में पेट्रोल डीजल की इतनी महंगाई कभी नहीं हुई थी। आज बेतहासा ईंधन दर वृद्धि हुई है जबकि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत यूपीए सरकार के कार्यकाल की अपेक्षा बहुत कम है। मोदी सरकार के ईंधन दर वृद्धि का राकांपा की और से निषेध करने के लिए होर्डिंग लगाया है।

संबंधित पोस्ट

होम लोन लेने में क्यों महत्वपूर्ण है क्रेडिट स्कोर – नीरज धवन

Aman Samachar

जब्त संपत्ति धारकों ने 21 दिन में कर का भुगतान नहीं करने पर होगी सार्वजनिक नीलामी

Aman Samachar

जिले में ग्रामीण महाआवास अभियान के तहत 1232 लाभार्थियों को मिला घर

Aman Samachar

ओला कार चालक को धोखा देकर यात्री कार लेकर फरार नाबालिक गिरफ्तार.

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

63 मून्स ने साइबर सुरक्षा, वेब 3.0, ब्लॉकचेन और लीगलटेक के लिए पेश की नई टेक्‍नोलॉजी

Aman Samachar
error: Content is protected !!