Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी कोनगाँव में एक ही रात में 9 दुकानों में चोरी

 भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी  कोनगांव में एक ही रात में चोरों ने 9 दुकानों के शटर तोड़ कर नगदी व कुछ कीमती सामान लूट लिया है। इस घटना ने व्यापारियों सहित नागरिकों में असुरक्षा का भय फ़ैलने लगा है।
             मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी के कोनगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत शिवसेना कार्यालय के पास सूर्यकांत ग्यानसिंह यादव नामक व्यक्ति की बृजवासी स्वीट अंड फरसान नामक मिठाई की दुकान है। जिसमें रात 10 बजे से 4:30 के बीच चोरी हो गई और इसके साथ ही अज्ञात चोरों ने उसी रात कोनगांव क्षेत्र में 9 दुकानों का शटर तोड़ कर गल्ले में रखे 79 हजार नगद रुपए व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी हुई दुकानों में आराध्य मेडिकल स्टोर्स, पार्थ मेडिकल, चेरोबा मेडिकल, न्यू चेरोबा मेडिकल, सागर स्वीट, केकटाउन शॉप, श्रीकृष्ण मेडिकल, अमूल डेरी, अन्नापूर्णा नावेल्टी जैसी दुकानों का समावेश है। नागरिकों का कहना है कि किसी की आहट पाकर चोरों ने तीन दुकानों का शटर तोड़कर भाग निकले।  जाकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोनगांव पुलिस चोरी हुई दुकान का पंचनामा कर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चोरी की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित पोस्ट

सैकड़ों बहनों की उपस्थिति में मनाया गया रक्षाबंधन

Aman Samachar

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ पुलिस में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज 

Aman Samachar

नायलॉन व कांच कोटिंग रस्सियों पर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में प्रतिबंध – पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar

आवास परिजनाओं में आगामी 25 वषों की आवश्यताओं को ध्यान में रखकर काम करे – अजीत पवार 

Aman Samachar

पहले दूसरों पर निर्भर भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में बारह साल में आत्मनिर्भर बना –  रविन्द्र चव्हाण 

Aman Samachar

मनपा सभागृह नेता बने भाजपा नगर सेवक सुमित पाटील को जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!