Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिजली का पोल गिरने से मृत युवक की पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

नवी मुंबई [ युनिस खान ] तौकते चक्रवाती तूफ़ान में रोड लाईट का पोल गिरने से मृत युवक के आश्रितों को सांसद के प्रयासों से 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मिली है। इसमें तहसीलदार कार्यालय से 4 लाख , नवी मुंबई मनपा से एक लाख एवं विद्युत् पोल के ठेकेदार से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता शामिल है।

                   मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मुंबई में आये तौकते तूफ़ान के समय ऐरोली में रहने वाला विशाल नारकर काम से छूटकर घर आ रहा था। उसी दौरान रात करीब दस बजे पाम बीच मार्ग के विभाजक में लगा विद्युत् पोल  ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। सांसद राजन विचारे ने मृतक नारकर के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए 20 मई को जिलाधिकारी के साथ बैठक कर आर्थिक सहायता दिलाने का आनुरोध किया। नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को पत्र देकर सांसद विचारे ने मनपा की ओर से मृतक के परिवार को नौकरी  आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग किया था। जिसके बाद आज तहसीलदार कार्यालय से 4 लाख , मनपा से 1 लाख व ठेकेदार से 5 लाख रूपये का डिमांड ड्राफ सांसद विचारे के हाथो मृतक की पत्नी प्रियंका विशाल नारकर  को दिया गया।  इस अवसर पर मनपा में विरोधी पक्षनेता विजय चौगुले , शिवसेना जिला प्रमुख द्वारकानाथ भोईर , विट्ठल मोरे आदि की उपस्थित थे। विरोधी पक्षनेता चौगुले ने नारकर के लड़के की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिला प्रमुख भोईर व विरोधी पक्षनेता चौगुले पहले से प्रयासरत थे। सांसद विचारे ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , नवी मुंबई मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर , जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर का आभार व्यक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

डेंगू, मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी निवारक उपायों पर मनपा का जोर

Aman Samachar

 सामाजिक कार्यकर्ता मर्ज़िया पठान ने शरद पवार से मुलाकात कर समस्याओं पर की चर्चा 

Aman Samachar

पूर्व प्रधानाचार्य स्व. डॉ नंदलाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

Aman Samachar

ज्वेलर्स की दुकान से सोने की 90 नथ लेकर बुरखाधारी महिलाएं चंपत

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वागले इस्टेट शाखा में टीएमटी शाखा का महिला दिवस पर विलय 

Aman Samachar

आदित्य बिड़ला समूह भारत में रीबॉक के परिचालन का जिम्मा संभालेगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!