Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कलवा पूर्व मनपा स्कूल में कोरोना का टीकाकरण केंद्र शुरू करने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] कलवा पूर्व में कोरोना टीकाकरण केंद्र नहीं होने से नागरिकों खासकर वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लेने के लिए दुसरे इलाकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।  इस इलाके के नागरिकों की मांग है कि घोलाई देवी नगर मनपा स्कूल में टीकाकरण केंद्र शुरू किया जाए जिससे यहाँ के नागरिकों को टीका लगाने का अवसर मिल सके।
             टीकाकरण केंद्र दूर होने के कारण लोगों को टीका लगवाने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कलवा पूर्व के इंदिरा नगर, शिवशक्ति नगर,घोलाई देवी नगर, अपर्णाराज हाऊसिंग सोसायटी, सिद्धिविनायक सोसायटी, मार्गेश्वर,कोकनेश्वर, सर्वेश्वर, आनंद विहार,आतकोनेश्वर नगर,पारधीवाडी की बड़ी जनसँख्या वाले क्षेत्र में केवल एक टीकाकारण केन्द्र दिया गया है जिससे लोगों को भीड़ भाद के चलते सुविधा नहीं मिल प्जो रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है इस इलाके में एक और टीकाकरण केंद्र नागरिकों की सुविधा के अनुसार शुरू किया जाए। रोज रोज टीकाकरण के लिए दूर जाने वरिष्ठ नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । यही नहीं टीका लगवाने के लिए लोगों को कडी धूप में घंटों खड़े रहना पड़ता है। यदि एक केंद्र घोलाई देवी नगर के मनपा स्कूल में शुरू करा दिया जाता है तो इस क्षेत्र के नागरिकों को आसानी से कोरोना का टीका लगवाने की सुविधा मिल जायेगी। नागरिकों की मांग है कि शासन – प्रशासन नागरिकों की मांग कर विचार करते हुए एक नया केंद्र मनपा विद्यालय में शुरू कराने की कृपा करे।  नागरिकों का कहना है की इलाके की जनता की गंभीर समस्या को सुलझाने के लिए जन प्रतिनिधि ध्यान दें जिससे नया  टीकाकरण केंद्र शुरू हो। जिससे घोलाई नगर मनपा स्कूल में जाकर लोग टीका ले सकें।

संबंधित पोस्ट

मेरी वसुंधरा अभियान के तहत निसर्ग के पंचतत्व के संरक्षण व संवर्धन करने का जिप ने लिया निर्णय

Aman Samachar

114 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 48,500 रुपये का जुर्माना 

Aman Samachar

मुंबई की तरह एक सदस्यीय आधार पर आगामी मनपा आम चुनाव कराने की उठी मांग

Aman Samachar

विद्यापीठ कायदा में परिवर्तन को लेकर एबीवीपी भिवंडी शाखा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने एक किफायती स्वास्थ्य बीमा योजना ज़ूनो हेल्थप्लस पॉलिसी का किया अनावरण 

Aman Samachar

निर्देशक जितेंद्र जैश बॉलीवुड फिल्म एजुकेशन दी टेरर का द्वितीय शेड्यूल बिहार और मुम्बई में करेंगे बहुत जल्द

Aman Samachar
error: Content is protected !!