Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

दो नए रेडी-मिक्स कंक्रीट कारख़ानों के साथ नुवोको ने पुणे व मुंबई में अपनी उपस्थिति की सशक्त 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] क्षमता के हिसाब से भारत का सीमेंट का पाँचवाँ सबसे बड़ा समूह और पूर्वी भारत की प्रमुख कंपनियों में से एक, नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, मुंबई और पुणे के तेज़ी से बढ़ते भवन-निर्माण के बाज़ारों में अपने विस्तार की घोषणा करते हुए प्रसन्न है। इस कंपनी ने अपने संपूर्ण भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के मौजूदा प्रयासों के एक भाग के तौर पर खराड़ी (पुणे-II) और कांदिवली (मुंबई) में दो नए आर.एम.एक्स. संयंत्रों का उद्घाटन किया है। यह कदम इन क्षेत्रों में भवन-निर्माण की सामग्री की बढ़ती हुई माँगों को पूरा करने के लिए नुवोको की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    खराड़ी (पुणे-II) का कारख़ाना पुणे क्षेत्र के भवन-निर्माण के विकसित बाज़ार को सेवायें प्रदान करता है। महाराष्ट्र के एक प्रमुख शहर के तौर पर, पुणे में नुवोको के विकास के बढ़िया अवसर प्राप्त होते हैं। खराड़ी, हडपसर, वाघोली, मंजरी, नागोरी और केशवनगर जैसे क्षेत्रों में इस कारख़ाने की स्थिति महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, मुंबई में कांदिवली के कारख़ाने तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से आसानी से पहुँचा जा सकता है और यह 15-20 किलोमीटर के दायरे में चल रही आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं में यह महत्वपूर्ण योगदान देगा। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि इन स्थानों पर आधारभूत ढाँचे की बढ़ती माँग के कारण इन संयंत्रों से प्राप्त होने वाले कंक्रीट की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ती जायेगी।

      अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं के साथ, ये कारख़ाने महाराष्ट्र की रेडी-मिक्स कंक्रीट (आर.एम.एक्स.) की बढ़ती हुई आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम हैं। यह एम1 (60 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा) की क्षमता वाले बैचिंग प्लांट और चार 100-मीट्रिक-टन सिलोस युक्त है। इसके परिणामस्वरूप, नुवोको के ग्राहक उसकी आधुनिक टेक्नोलॉजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली प्रक्रियाओं से लाभा प्राप्त करते हैं।

       नुवोको विस्टास में रेडी-मिक्स कंक्रीट और आधुनिक भवन-निर्माण सामग्री व्यवसाय के प्रमुख श्री प्रशांत झा ने इस विस्तार के बारे में अपनी प्रसन्नता को व्यक्त करते हुए कहा, “महाराष्ट्र में हमारे रेडी-मिक्स कंक्रीट के व्यवसाय का विस्तार हमारे व्यवसाय की व्यापक रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इससे हमें अधिक संभावना वाले बाज़ारों में प्रवेश करने और अपने ग्राहकों को अभिनवकारी समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को सशक्त बनाने में सक्षम बनायेगा। गुणवत्ता, अभिनवता और ग्राहक की संतुष्टि के हमारे प्रमाणित सूत्र के साथ, नुवोको उच्च-श्रेणी का प्रदर्शन करने वाली एक प्रमुख भवन-निर्माण सामग्री की कंपनी बनने के लिए अपनी स्थिति को मज़बूत बनाती है।”

     नुवोको विस्टास मुंबई के अहम आधारभूत ढाँचे के रूप परिवर्तन का लाभ उठाने और पुणे के भवन-निर्माण के क्षेत्र में प्रभावशाली विस्तार करने को लेकर आश्वस्त है। विस्तार के इन कार्यों के साथ, यह कंपनी अपने ग्राहकों की बढ़ती हुई आवश्यकताओं को पूरा करते हुए एक सुरक्षित, स्मार्ट और स्थायित्व युक्त विश्व का निर्माण करने के अपने दृष्टिकोण को लेकर चलती है।

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट ने साल के आखिर में मनाए जाने वाले जश्न से पहले दो मेगा ऑफर किए पेश

Aman Samachar

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

अवैध निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

Aman Samachar

 अफोर्डेबल हाउसिंग का नया हब बनेगा वासिंद, कई प्रॉजेक्ट शुरू

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर रिहायशी सोसायटियों को टीकाकरण व 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराने का निर्णय

Aman Samachar

कॉलेजदेखो ने भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कौशल की कमी को दूर करने के लिए एश्योर्ड के लॉन्च की घोषणा की

Aman Samachar
error: Content is protected !!