Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्‍याम स्‍टील इंडिया बना आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पियनशिप फाइनल का ऑफिशियल पार्टनर 

मुंबई,  भारत में टीएमटी बार्स के अग्रणी उत्‍पादकों और निर्माताओं में से एक, श्‍याम स्‍टील इंडिया ने आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पिय‍नशिप फाइनल के आयोजन के आधिकारिक भागीदार के तौर पर उसके साथ जुड़ने की घोषणा की है। उदघाटन चैम्पियनशिप मैच भारत और न्‍यूजीलैण्‍ड के बीच 18 से 22 जून 2021 तक खेला जाएगा और साउथैम्‍पटन, इंग्‍लैण्‍ड में उसका एक रिजर्व डे भी होगा।

             इस भागीदारी के आधार पर श्‍याम स्‍टील का लोगो आउटफील्‍ड और पेरीमीटर बोर्ड पर होगा। ब्राण्‍ड का लोगो फ्लैश इंटरव्‍यूज के बैकड्रॉप और मैच के बाद की प्रस्‍तुति तथा आईसीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप पर भी डिस्‍प्‍ले किया जाएगा। ब्राण्‍ड के पास अपने इस्‍तेमाल और प्रचार के उद्देश्‍यों के लिये फोटोग्राफ और ऑडियो-विजुअल क्लिप्‍स का इस्‍तेमाल करने का अधिकार होगा। श्‍याम स्‍टील इंडिया अपने ब्राण्‍ड के बारे में जागरूकता बढ़ाने, उसकी प्रासंगिकता निर्मित करने और लक्षित दर्शकों के साथ जुड़ने के लिये इस भागीदारी का इस्‍तेमाल करेगा। आईसीसी के साथ इस साझेदारी से ब्रांड श्याम स्टील को भारत और विदेशों में यह आयोजन देखने वाले करोड़ो दर्शकों से तुरंत जुड़ने में मदद मिलेगी।

आईसीसी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, श्री अनुराग दहिया ने कहा कि, “हमें इनॉगरल आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये श्‍याम स्‍टील को अपने आधिकारिक भागीदार के तौर पर पाकर प्रसन्नता है। हमें इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिये उनके साथ काम करने का इंतजार है।”

श्‍याम स्‍टील इंडिया के डायरेक्‍टर श्री ललित बेरीवाला ने कहा कि, “हम इस प्रतिष्ठित आयोजन के साथ जुड़कर गर्व का अनुभव कर रहे हैं। भारत क्रिकेट का दीवाना देश है और यह पार्टनरशिप देश के क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपने ब्राण्‍ड रिकॉल को बढ़ाने में हमारी सहायता करेगी। श्‍याम स्‍टील परिवार की ओर से हम भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियनशिप मैच के लिये हार्दिक शुभकामना देते हैं।”

श्‍याम स्‍टील इंडिया ने साझीदारों की संलग्‍नता और ब्राण्‍ड रिकॉल बढ़ाने के लिये डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स पर एक्टिवेशंस की एक सीरीज की योजना भी बनाई है। इस एक्टिवेशन में छोटी-छोटी लेकिन रोचक बातों को साझा करना और एक दिलचस्‍प प्रतियोगिता शामिल है, जिसमें दर्शक रोमांचक इनाम जीत सकते हैं। अपने ब्राण्‍ड के दर्शन ‘मकसद तो इंडिया को बनाना है’ और ‘हमेशा के लिये स्‍ट्रॉन्‍ग’ के अनुसार, श्‍याम स्‍टील इंडिया करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के साथ मिलकर टीम इंडिया को टेस्‍ट चैम्पियनशिप जीतने के लिये प्रोत्‍साहित करेगा।

संबंधित पोस्ट

सड़क , फुटपाथ मरम्मत का कार्य शीघ्र पूरा कराने कर अतिरिक्त आयुक्त ने दिया निर्देश 

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सडकों का खड्डा पाटने में जुटी यातायात पुलिस 

Aman Samachar

क्षय एवं कुष्ठ रोग के मरीजों की जानकारी देकर करें सहयोग- डा बुशरा सैयद 

Aman Samachar

गटई कामगार व चर्मकारों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मनपा के सामने दिवाली पर भूखहड़ताल 

Aman Samachar

भिवंडी में ईद-ए-मिलादुन्नवी का प्रतीकात्मक जुलुस शांतिपूर्वक संपन्न

Aman Samachar

रक्षा बंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग तैयार किया नया लिफाफा

Aman Samachar
error: Content is protected !!