Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

महानगर गैस लिमिटेड ने राज भवन में PNG सप्लाय शुरु किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  महानगर गैस लिमिटेड (MGL), भारत की सबसे बड़ी गैस वितरण कंपनियों में से एक, ने सफलतापूर्वक महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल महोदय के आवास, जल भूषण बंगले पर पाइपलाइन संरचना बिछाई और श्री संतोष कुमार, माननीय महाराष्ट्र राज्यपाल के प्रधान सचिव एवं श्री आशू सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, महानगर गैस लिमिटेड की उपस्थिति में आयोजित एक उद्घाटन समारोह के साथ PNG सप्लाय की शुरुआत की।

        महानगर गैस लिमिटेड ने PNG की आपूर्ति के लिये लगभग 3 किमी लंबी मीडियम डेंसिटी पॉलीइथिलीन (MDPE) पाइपलाइन बिछाई है, जिसमें से लगभग 1.5 किमी BMC रोड पर और लगभग 1.5 किमी राज भवन परिसर के भीतर है। जल्द ही राज्यपाल सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के 12 बंगलों और राज भवन के भीतर तथा बाहर स्थित अन्य 198 कर्मचारी क्वॉर्टर्स में 100 मिलीबार पर भूमिगत पाइपलाइन द्वारा घरेलू PNG की आपूर्ति की जायेगी।

इस उद्घाटन समारोह पर टिप्पणी करते हुए, श्री संतोष कुमार, महाराष्ट्र राज्यपाल के प्रधान सचिव ने कहा, ‘’हमें राज भवन में PNG की आपूर्ति के लिये MGL के साथ सहकार्य की घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है। पाइपलाइन नेटवर्क की यह शुरुआत सीधे जल भूषण बंगले की रसोई में PNG की आपूर्ति के साथ–साथ राज भवन के भीतर स्थित अन्य बंगलों तथा परिसर के भीतर और बाहर स्थित कर्मचारी क्वॉर्टर्स को घरेलू PNG कनेक्शन प्रदान करेगी।’’

 राजभवनमें PNG आपूर्तिकीशुरुआतपरटिप्पणीकरतेहुए, श्रीआशूसिंघल, मैनेजिंगडायरेक्टर, महानगरगैसलिमिटेडनेकहा,“महाराष्ट्र राज्य के सर्वोच्च कार्यालय – राज भवन के भीतर स्थित जल भूषण बंगले की घरेलू PNG आवश्यकताओं को पूरा करना MGL के लिये सम्मान की बात है। इसके साथ, हम दक्षिण मुंबई के सबसे अंतिम सिरे पर पहुंच गये हैं। यह सुरक्षित और हरित ऊर्जा स्रोत के हमारे वादे को पूरा करने की दिशा में हमारा एक और बड़ा क़दम है।’’

 

संबंधित पोस्ट

अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो राहगीरों की मौत 

Aman Samachar

 सिविल 20 इंडिया के रूप में ₹50 करोड़ की मानवीय परियोजना की श्री माता अमृतानंदमयी ने घोषणा की 

Aman Samachar

Aman Samachar

टाटा संस के अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी से की मुलाकात

Aman Samachar

जूडो प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा गिरी को शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया सम्मानित

Aman Samachar

आम आदमी का काम पूरे जोश के साथ करने पर सफलता निर्भर करती है – अभिजीत बांगर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!