Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

देश की सबसे बड़ी समस्या महगाई है विवाद की बजाय उस पर चर्चा हो – सुप्रिया सुले 

ठाणे [ युनिस खान ] देश में महगाई सबसे बड़ी चुनौती है जिसके ऊपर चर्चा होनी चाहिए। राजनितिक व विकास कार्यों से हमें इतनी फुर्सत नहीं की अनावश्यक मुद्दों पर ध्यान दें।  इस आशय का बयान राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने ठाणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया है।

           यशवंतराव चव्हाण सेंटर के एक कार्यक्रम में आने के दौरान धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने के मुद्दे पत्रकारों के प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए महगाई का सबसे बड़ा मुद्दा है।  हमने संसद में हमेशा इस मुद्दे को उठाया है। महगाई की समस्या के लिए जो कुछ भी जरुरी है हम और हमारी पार्टी कर रही है। विपक्ष द्वारा राज्य सरकार को टैक्स कम कर जनता को राहत देने के मुद्दे पर सांसद सुले ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टयूट कर बतया है कि केंद्र या राज्य सरकार किसका टैक्स अधिक है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को जीएसटी का पैसा समय पर नहीं मिलने से राज्य सरकार को परेशानी हो रही है।
       उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया है कि नागरिकों को राहत देने में एलपीजी से एक हजार करोड़ रूपये का राज्य सरकार को नुकसान हुआ है। शरद पवार के घर पर पिछले दिनों हमले के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस पर हमें भरोसा है जांच में सब सामने आएगा उसमें कौन शामिल है। सांसद सुले ने कहा कि अनिल देशमुख और नवाब मालिक निर्दोष है उनके ऊपर अन्याय हुआ है। यह बात हमने संसद में भी कहा है। विपक्ष के आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है सरकार पर आरोप लगाना और सरकार अपना कार्य कर रही है। पत्रकार सम्मेलन में राकांपा ठाणे शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे , पूर्व नगर सेवक हनुमंत जगदाले , मिलिंद पाटील आदि उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

Aman Samachar

माँ मुंडेश्वरी मसाला के ब्रांड अम्बेसडर बनें भोजपुरी स्टार अभिनेता सूरज सम्राट

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया आयोजित करेगी राष्ट्रव्यापी समर कैंप 

Aman Samachar

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 75 अंक की डिजाइन से देश को सलाम करेगी एनएमएमटी बसें 

Aman Samachar

स्वच्छ अपनाओ, बीमारी भगाओ’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ घर, स्वच्छ झोपड़पट्टी’ एवं जन जागरूकता

Aman Samachar

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!