Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड में दिया 11 लाख का योगदान

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज देश की सेना के तीनों अंगों के पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड (एएफएफडीएफ) में 11 लाख रुपये के योगदान का एलान किया।यह योगदान भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना के प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने के लिए व सैन्य विधवाओं और कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले वीर ह्दय जवानों के बच्चों की देखभाल, सहयोग, पुनर्वास व आर्थिक सहायता के लिए है।

              प्रतीक के तौर पर योगदान का चेक पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील सोनी व पीएनबी दिल्ली जोन कार्यालय के जोनल हेड श्री समीर बाजपेयी ने एयर कमाडोर श्री बी अहलूवालिया, वीएसएम एवं सचिव केंद्रीय सैनिक बोर्ड को सौंपा। वर्ष 1949 से हर साल दिसंबर 7 को देश भर में शहीदों और देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर बहादुरी से लड़ने वाले सेना के वीरों के सम्मान में आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड के रुप में मनाया जाता है।आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड (एएफएफडीएफ) का उपयोग करीब 37 लाख पूर्व सैन्यकर्मियों, बुजुर्गों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में केंद्रीय सैनिक बोर्ड के तहत राज्यों के 32 राज्य सैनिक बोर्डों व 403 जिला सैनिक बोर्डों के जरिए किया जाता है।

             इस बार आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड को पूरे महीने को गौरव माह (प्राइड मंथ) के तौर पर आयोजित कर मनाया जा रहा है।रक्षा मंत्रालय के तहत संचालित केंद्रीय सैनिक बोर्ड (केएसबी), पूर्व सैन्य कर्मी कल्याण विभाग 11 साल पुरानी संस्था है। पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं, युद्ध का शिकार हुए व अनाथ/आश्रित बच्चों का कल्याण केएसबी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के जरिए सम्मानित दानकर्त्ताओं के आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड में किए गए योगदान से किया जाता है।वित्त वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजनाओं के तहत 38000 ईएसएम/आश्रितों को 133 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गयी।समारोह में केएसबी सदस्यों कर्नल केएस उप्पल, कैप्टन (आईएन) शिखर चंद्रा, कैप्टन (आईएन) एमके अग्रवाल, ग्रुप कैप्टन जे सिंह, ले.कर्नल कमल भट्ट व श्री राकेश गुलाटी, आईडीएएस, जेडी (अकाउंट्स) की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर मेजर जनरल राज सिन्हा, चीफ डिफेंस उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र दिवास पर एक साथ 4000 युवतियां व महिलाएं घूमर नृत्य कर बनायेंगी रिकार्ड

Aman Samachar

राकांपा ने मूक मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की 

Aman Samachar

आयशर द्वारा चालक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन 

Aman Samachar

ठाणे जिले में आज कोविड 19 के टीकाकरण मुहिम शुरू ,  पहले चरण में आरोग्य कर्मचारियों को दिया जायेगा का टीके का डोज 

Aman Samachar

18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का आज कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बाबा जाधव एड बी एल शर्मा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!