Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा विश्वसनीयता खो चुकी है – जयप्रकाश छाजेड

ठाणे [ युनिस खान ] नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी अपनी विश्वसनीयता खोते जा रही है वहीँ लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर देखने लगे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस अधिक मजबूती के साथ उभरकर आयेगी। इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए महारष्ट्र प्रदेश इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश छाजेड ने कहा है कि कांग्रेस समाज के सभी घटकों को लेकर चलती रही है और उपेक्षित घटकों के साथ महेशा खडी रहेगी।

                     अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने युवा नेता राहुल गांधी के जन्म दिन के उपलक्ष में ठाणे इंटक कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।  राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिन के अवसर पर 51 तृतीयपंथियों को खाद्यसामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित छाजेड ने कहा की समाज के सबसे उपेक्षित किन्नर समाज के लोगों को जीवन आवश्यक वस्तु वितरित कर जन्मदिन मनाया जा रहा है।  आज मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा जनता का विश्वास खोते जा रही है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त जनता कांग्रेस पार्टी की ओर देखने लगी है।  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अधिक मजबूत हो रही है।  कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड विक्रांत चव्हाण , ठाणे इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सचिन शिंदे , इंटक के प्रदेश महासचिव मुकेश तिगोटे ,डा संदीप वंजारी , प्रवीण खैरालिया , रमेश इन्दिसे , संदीप शिंदे , राहुल पिंगले , रविन्द्र कोली , महेंद्र म्हात्रे , बाबू यादव ,शीतल आहेर ,सुप्रिया पाटील , रेखा मिरजकर ,मीनाक्षी थोरात आदि उपस्थित थी।

संबंधित पोस्ट

एमआईएम ने पेट्रोल, डीजल की दर वृद्धि रोकने की मांग का प्रांत अधिकारी को दिया ज्ञापन 

Aman Samachar

न्यूबर्ग के पैनल में शामिल विशेषज्ञों के अनुसार, डेल्टा और ओमीक्रोन दोनों वेरिएंट फैल सकते हैं एक साथ 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक व्यापक चालू खाता पैकेज किया शुरू

Aman Samachar

कोविड सेंटर में आक्सीजन आपूर्ति की घटना की पुनरावृत्ति से सावधानी बरतना आवश्यक

Aman Samachar

मोंजिनीस केक कंपनी की दिवार ढहने से बड़ा हादसा टला 3 मजदूर घायल 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक के तिमाही वित्तीय परिणाम घोषित, शुद्ध लाभ हुआ 2,223 करोड़ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!