Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
हलचल

 मुख्याध्यापिका शशीकला सुधाकर सोनजे का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

ठाणे  , मनपा विद्यालय क्र.127 शांती नगर वागळे इस्टेट की मुख्याध्यापिका शशीकला सुधाकर सोनजे 33 वर्ष 6 महीना 11 दिन की दीर्घ यशस्वी सेवा के उपरांत 31 मई 2021 को सेवा निवृत हो गई। जिनका सेवा पूर्ती सम्मान समारोह विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रेखा विनय तिवारी, सुनीता सुनील सरोदे, शिक्षक रामप्यारे सिंह, मनोज सिंह केशव प्रसाद यादव, अशोक जैसवार एवं प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार रामलखन की उपस्थिति में संपन्न हुआ । सोनजे में नेतृत्व शक्ति, धैर्यशीलता, आत्मसम्मान, मृदु भाषी जैसे अनेक गुणों के कारण शिक्षकों में प्रिय थीं। कार्यालय तथा अध्यापन के कार्य वे पारंगत थीं। उनके सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की है।

संबंधित पोस्ट

के.एम.ई.सोसाइटी द्वारा शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Aman Samachar

कोरोना काल में काम करने वाले डाक्टरों को देवदूत पुरस्कार से किया सम्मानित

Aman Samachar

वर्तकनगर के श्री साईबाबा मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह शुरू , उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 

Aman Samachar

‘रामचरित मानस की अंतर्कथाएं’ का सांसद के हाथो हुआ विमोचन

Aman Samachar

पंचरत्न के अजरामर गीतों से ठाणे में रंगीन दिवाली शाम का लोगों ने लिया आनंद 

Aman Samachar

पालघर के आदिवासी गाँव में सोलर लैंप वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!