Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस का आईसिक्योर प्लान वहनीय लागत पर आपके परिवार के सहायक 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत की लीडिंग जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (AFLI), ने आज अपने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस आईसिक्योर प्लान के लॉन्च की घोषणा की, जो एक ऑनलाइन टर्म प्लान है और वहनीय लागत पर व्यापक सुरक्षा देता है। आईसिक्योर प्लान ऐसे विकल्प और विशेषताएं देता है जो आपकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और जरूरतों के अनुसार आपके प्रियजनों के लिए फाइनेंसियल सिक्यूरिटी बढ़ाने में आपकी मदद करते हैं।

       पॉलिसीधारक के पास अतिरिक्त प्रीमियम के पेमेंट पर प्लान की शुरुआत में दो वैकल्पिक ऐड-ऑन बेनेफिट्स को चुनने की छूट है। पहला वैकल्पिक लाभ जीवन के अलग-अलग महत्वपूर्ण पड़ाव जैसे विवाह, बच्चों के जन्म या होम लोन लेने पर अतिरिक्त स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता के बिना लाइफ स्टेज कवर की वृद्धि करना है। यह विकल्प पॉलिसीधारक को जीवन की अलग-अलग स्टेज में बढ़ी हुई सुरक्षा के लिए अग्रिम रूप से प्लान बनाने की अनुमति देता है। प्रीमियम में नाममात्र वृद्धि पर इस लाभ को चुनकर, वह जीवन में बाद की स्टेज में नई पॉलिसी में निवेश करने की आवश्यकता से बचते है, जो बाद में बहुत अधिक कीमत का हो सकता है।

       दूसरे वैकल्पिक लाभ के तहत, दुर्घटना के कारण मृत्यु के मामले में एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट (एडीबी) कवर का अतिरिक्त भुगतान किया जाता है। आईसिक्योर प्लान में पॉलिसीधारक के पास टर्म के आखिर में अपने सभी प्रीमियम वापस प्राप्त करने का विकल्प होता है यदि वह पॉलिसी की परिपक्वता तक जीवित रहता है। यह प्लान पॉलिसीधारक को अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार पॉलिसी टर्म को परिभाषित करने की अनुमति देकर और अधिक लचीलापन देता है। इससे वह अपने लाइफ स्टेज, जिम्मेदारियों, संपत्ति और देनदारियों के आधार पर अपने प्रियजनों के लिए फाइनेंसियल सिक्यूरिटी सुनिश्चित कर सकता है। यह प्लान प्रत्येक की पसंद के अनुरूप प्रीमियम भुगतान विकल्प भी देता है। पॉलिसीधारक या तो सिंगल भुगतान, सीमित भुगतान या नियमित भुगतान के विकल्प को चुन सकता है। इस प्लान को आप अपने सुविधाजनक समय और स्थान पर कंपनी की वेबसाइट – www.ageasfederal.com से ऑनलाइन खरीद सकते है।

संबंधित पोस्ट

अस्पताल के इंटरनेट का मासिक बिल 70 हजार , अस्पताल है या सायबर कैफे – नारायण पवार

Aman Samachar

 मुंब्रा में वाई जंक्शन का फ्लाईओवर भारी ट्रैफिक के लिए फायदेमंद – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

सूरज सम्राट की तीन भोजपुरी फिल्में बनकर तैयार,बहुत जल्द होगी प्रदर्शित

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

नाभिक कामगारों व समाचार पत्र विक्रेताओं को समतोल फ़ौंडेशन की ओर राशन वितरित 

Aman Samachar

अक्टूबर के अंत तक होगी रिलीज भोजपुरी फिल्म पॉवर ऑफ किन्नर

Aman Samachar
error: Content is protected !!