Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने युवाओं में जागरूकता लाने की शुरुआत की

मुंबई, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए अपने हेल्थ सुपर सेवर कैंपेन की शुरुआत की, ताकि उन्हें सेहत को अपनी सबसे बड़ी दौलत मानने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इस पहल के पीछे का विचार यह है कि, हमारी सेहत लंबे समय के लिए किए गए निवेश की तरह है। यह कैंपेन कंपनी की बहुत सी सुविधाओं को शामिल करने वाले इंडिविजुअल और फ्लोटर हेल्थ पॉलिसी, हेल्थ सुपर सेवर के इर्द-गिर्द घूमता है। यह प्रोडक्ट बिल्कुल अनोखा है, जो ग्राहकों द्वारा वर्ष के दौरान दावा नहीं किए जाने की स्थिति में प्रीमियम पर 80% की छूट प्रदान करता है।

 कंपनी ने एक बेहद दिलचस्प रैप सॉन्ग के माध्यम से अपनी बात को युवाओं तक पहुंचाने के लिए, प्रसिद्ध रैपर स्लो चीता और सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर जैसी हस्तियों को अपने कैंपेन में शामिल किया है। इस गाने के जरिए यह बताया गया है कि, कैसे एक इंसान अपनी जिंदगी की सबसे अहम दौलत – अपनी सेहत में निवेश करके रिटर्न प्राप्त कर सकता है।

     इस अवसर पर अनूपराउ, एमडीएवंसीईओ, फ़्यूचरजेनरालीइंडियाइंश्योरेंसकंपनीलिमिटेड (FGII),ने कहा, “कोविड-19 महामारी की वजह से हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत और इसकी अहमियत काफी बढ़ गई है। हालांकि, आज भी देश के युवा हेल्थ इंश्योरेंस को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल नहीं करते हैं। वे हेल्थ इंश्योरेंस को निवेश के बजाय एक खर्च के रूप में देखते हैं। ग्राहक द्वारा कोई दावा नहीं किए जाने की स्थिति में चुकाए गए प्रीमियम को “नुक़सान” के रूप में देखा जाता है। हमारा यह कैंपेन और यह प्रोडक्ट विशेष रूप से आबादी के इस वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है, और इसके माध्यम से हमने मौजूदा स्थिति को चुनौती देना शुरू कर दिया है। हमारा लक्ष्य युवाओं की सोच में बदलाव लाना है। FGII के नवीनतम हेल्थ सुपर सेवर कैंपेन का प्रसारण सभी प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, म्यूजिक एप्स और FGII के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन 28 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में -एड बी एल शर्मा

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

ई-ट्रैक्टर किसानों के जीवन में क्रांति लाएगा — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

प्री क्वालीफाइड क्रेडिट कार्ड के साथ पीएनबी वन पर सावधि जमा के सापेक्ष ओवरड्राफ्ट की सुविधा लांच की

Aman Samachar

मोबाईल चोरी के संदेह में युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!