Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संदीप मालवी की अतिरिक्त आयुक्त 1 के पद पर शासन द्वारा नियुक्ति पर महापौर ने किया अभिनन्दन 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पद पर संदीप मालवी की राज्य के नगर विकास विभाग ने नियुक्ति आदेश पारित कर दिया है। इस नियुक्ति पर महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा समेत अनेक पदाधिकारी व अधिकारीयों ने उनका अभिनन्दन किया है।

                   नव नियुक्त अतिरिक्त आयुक्त मालवी की शिक्षा उनके मूलगाँव कोल्हापुर में हुई। उन्होंने एमबीए , एलएलबी , बीजेसी , शहरी प्रबंधन में डिग्री एवं बी कॉम की शिक्षा पूरा किया।  संदीप मालवी ने 12 वर्ष पत्रकारिता में काम किया। वर्ष 2002 में वे सरकारी सेवा में आकर राज्य शासन के महाराष्ट्र राज्य एड्स नियंत्रण संस्था में सह संचालक सूचना , शिक्षा व संपर्क के रूप में सेवा दिया।  वर्ष 2005 में ठाणे मनपा के मुख्य सूचना व जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। मालवी अच्छी सूझबूझ ,मिलनसार व्यक्तित्व , कुशल प्रशासकीय अधिकारी के साथ कवि गजलकार , गीतकार ,लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाया है। गत 6 वर्ष से मनपा उपायुक्त के रूप में सेवा देने वाले मालवी को प्रमोशन देते हुए आज राज्य शासन के नगर विकास विभाग ने ठाणे मनपा का अतिरिक्त आयुक्त 1 के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त 1 के पद पर नियुक्ति के बाद मनपा मालवी का महापौर म्हस्के , मनपा आयुक्त डा शर्मा , उप महापौर पल्लवी कदम , स्थाई समिति सभापति संजय भोईर , सभागृह नेता अशोक वैती , विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान , शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे,  नरेश मनेरा ,अतिरिक्त आयुक्त 2 संजय हेरवाडे  , उपायुक्त मनीष जोशी आदि ने अभिनन्दन किया है।

संबंधित पोस्ट

एसजेवीएन ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आरईआईएल के साथ किया एमओयू साइन 

Aman Samachar

अतिधोखादायक इमारतों में रहने वाले परिवारों को स्थानांतरित करने का नगर विकास मंत्री ने दिया निर्देश

Aman Samachar

 अच्छी सेहत व तंदुरुस्ती के संदेश पहुंचाने के लिए न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने एम.एस. धोनी के साथ साझेदारी की

Aman Samachar

समाजसेवी बीरेंद्र पाठक का अभिनंदन समारोह

Aman Samachar

घोड़बंदर रोड क्षेत्र में बने अग्निशन केंद्र , मार्केट का नए वर्ष में होगा उद्घाटन – नरेश म्हस्के

Aman Samachar

मॉडल व अभिनेत्री खुशी महतो को मिला कोहिनूर ऑफ यूपी एक्सीलेंस अवॉर्ड

Aman Samachar
error: Content is protected !!