Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राजीव गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल के 250 हेल्थकेअर वाॅरियर्स को सुप्रयास फाउंडेशन ने किया सम्मानित

ठाणे [ युनिस खान ] जनकल्याण के कार्यों में समर्पित सामाजिक संस्था सुप्रयास फाउंडेशन की ओर से ठाणे मनपा के राजीव गाँधी मेडिकल काॅलेज व छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कोरोनाकाल से अब तक नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में  भूमिका निभाने वाले 250 हेल्थ केअर वाॅरियर्स को सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापक-अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रदेश  कांग्रेस की महासचिव सुमन अग्रवाल के संयोजन व राजीव गांधी मेडिकल काॅलेज-अस्पताल के डीन डॉ. बी.एस.जाधव की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सम्मानमूर्तियों को ऑलिविया कंपनी के सौजन्य से गिफ्ट हैंपर्स प्रदान कर गौरवान्वित किया गया।
               इस अवसर पर सुमन अग्रवाल ने कोरोनाकाल के दौरान अपनी जान की परवाह न कर पूरी तन्मयता से जनसेवा में जुटे रहे डाॅक्टरों, नर्सों, हेल्थ वर्करों, पुलिसकर्मियों, विविध विभागों के सरकारी-अर्ध व गैर सरकारी अधिकारियों-कर्मियों, समाजसेवकों सहित विविध सामाजिक संगठनों के सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना करते हुए उनकी ईमानदारी, परिश्रम और कर्मठता को सह्रदयता से सलाम किया।
      कार्यक्रम में कलवा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी, नीठामगर वंदना शेट्टी, सागर सालुंखे, डॉ.राजेश आढ़ाव, डॉ.मेहुल ठक्कर, डॉ.सुचिता मेश्राम, डॉ.सुनीता उबाले, डॉ.सेनापति, डॉ.योगेश शर्मा, डॉ.कामखेड़ेकर, कलवा कांग्रेस के कार्याध्यक्ष विजय खेड़ेकर, मुर्शीद शेख, मुनावर खान, एम.एम.आगा, विनय शाह समेत कई डाॅक्टर, नर्स, हेल्थ वर्कर्स, समाजसेवी, कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता, कोरोना-योद्धा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क की भेंट

Aman Samachar

आत्मनिर्भर भारत के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण –  राज्यपाल 

Aman Samachar

कोंकण में बाढ़ प्रभावित लोगों के मकान बनाने के लिए कांग्रेस ने भेजी मदद सामग्री

Aman Samachar

एक लाख वर्गफुट एफएसआई घोटाले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की पूर्व नगर सेवक घडीगांवकर ने की मांग

Aman Samachar

अरविन्द पेंडसे विचार मंच का महिला समूह हुआ सक्रीय 

Aman Samachar

 हैप्पी संडे स्ट्रीट के आयोजन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी किए नृत्य 

Aman Samachar
error: Content is protected !!